Thursday 14 December 2017

14 दिसंबर – जार्ज वाशिंगटन का निधन हुआ

1799 में अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन प्रथम का आज ही के दिन निधन हो गया था। वाशिंगटन सर्वसम्मति से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे। वाशिंगटन का जन्म 22 फरवरी 1732 को वर्जिनिया प्रांत में हुआ था। उनकी माता का नाम मैरी बॉल और पिता का नाम औगस्टाइन वॉशिंगटन था। वे दोनो एक स्थानीय विश्वविद्यालय में शिक्षक थे। बतौर बालक, वॉशिंगटन ने बहुत लंबे समय तक किसी विद्यालय में प्रवेश नहीं लिया। 

1287 में उत्तर पश्चिमी नीदरलैंड में सेंट लूसिया की बाढ़ के दौरान 50,000 से अधिक लोगों की मौत हुई।

1546 में डेनमार्क के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री और गणितज्ञ टैको ब्राहे का जन्म हुआ।

1687 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास को नगर निगम बनाया।

1819 में अलबामा अमेरिका का 22वां प्रांत बन गया।

1924  में हिंदी सिनेमा के ग्रेट शो मैन राजकपूर का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ। पृथ्वीराज कपूर के बेटे राजकपूर ने कई कालजयी फिल्मों के निर्माण किया। आग, आह, अवारा, श्री 420,  जिस देश में गंगा बहती है... उनपर नेहरुवादी समाजवाद का प्रभाव था। 2 जून 1988 को दिल्ली में उनका निधन हो गया।  

1927 में इराक ब्रिटेन से आजाद हुआ, हालांकि वहां ब्रिटिश सेना के जवान जमे रहे।

1931 में आठवीं कक्षा की छात्रा शांति घोष ने कोमिला (अब बांग्लादेश) के मजिस्ट्रेट और कलेक्टर सीजीवी स्टीवेंस की गोली मार हत्या कर दी। इसमें पहली बार रिवॉल्वर का इस्तेमाल हुआ।

1939 में सोवियत संघ ने फिनलैंड पर आक्रमण किया। इस कारण लीग ऑफ नेशन्स ने सोवियत संघ को बाहर कर दिया।

1950 में संयुक्त राष्ट्र ने शरणार्थियों के लिए एक उच्चायोग का गठन किया।

1967 में परखनली में कृत्रिम रूप में डीएनए बनाया गया।


1946 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने अपना मुख्यालय न्यूयॉर्क में स्थापित करने के लिए मतदान किया।

1955 में अल्बानिया, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, कंबोडिया, फीनलैंड, हंगरी, आयरलैंड, इटली, जॉर्डन, लीबिया, पुर्तगाल, रोमानिया और स्पेन संयुक्त राष्ट्र में शामिल हो गए।

1977 में इजरायल और मिस्र के प्रतिनिधियों ने औपचारिक रूप से काहिरा में एक शांति सम्मेलन में भाग लिया।

1978 में चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।

1995 में बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर दस्तखत कर साढे़ तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त कर दिया।

2003 में इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को अमेरिकी सेना ने अपने कब्जे में ले लिया।

  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment