Monday 18 December 2017

18 दिसंबर - तैमूरलंग ने दिल्ली पर कब्जा किया

1398 में तैमूरलंग ने सुल्तान नसरत शाह को परास्त कर दिल्ली पर कब्जा किया।  तैमूर का जन्म 1336 उज्बेकिस्तान के एक आम परिवार में हुआ था। कहा जाता है कि तैमूरलंग एक मामूली चोर था, जो मध्य एशिया के मैदानों और पहाड़ियों से भेड़ों की चोरी किया करता था। बाद में तैमूर चौदहवी शताब्दी का शासक बना जिसने तैमूरी राजवंश की स्थापना की थी। उसका राज्य पश्चिम एशिया से लेकर मध्य एशिया होते हुए भारत तक फैला था। कह जाता है कि वह एक पांव से लंगड़ा भी था। 

1777 में पहली बार अमेरिकी लोगों ने थैंक्स गिविंग डे को मनाया।

1787 में न्यूजर्सी अमेरिकी संविधान की पुष्टि करने वाला तीसरा राज्य बन गया।


1878 में सोवियत संघ के कम्युनिस्ट लीडर जोसफ स्टालिन का जन्म जार्जिया में गोरी नामक स्थान पर हुआ। बचपन से ही वे पढ़ाई के बजाए घूमने और लड़ने में रुचि रखते थे।

1916 में फ्रांस और जर्मनी के बीच दस महीने तक चली वर्डन की लड़ाई समाप्त। इसमें लगभग दस लाख सैनिक मारे गए थे।

1940 में जर्मनी के तानाशाह एडाल्फ हिटलर ने अपने सेनाध्यक्ष को सोवियत संघ के खिलाफ हमले की तैयारी का गुप्त आदेश दिया।

1941 में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सैनिक हांगकांग में दाखिल हुए और उसके बाद वहां कत्ल का दौर शुरू हो गया।


1956 में जापान संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य देश बन गया।


1960 में राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्धाटन हुआ।

1971 में अमेरिका के महान गोल्फ खिलाड़ी और वर्ष 1930 के चारों प्रतिष्ठित चैंपियनशिप जीतकर ग्रैंड स्लेम बनाने वाले राबर्ट टायर जोंस का निधन हुआ।

1974 में ब्रिटेन की सरकार ने इसी दिन तय किया था कि करीब तीन साल पहले उत्तरी आयरलैंड में हुए दंगों में हताहत हुए लोगों को 42,000 पाउंड की राशि का मुआवजा दिया जाएगा।

1989 में सोवियत संघ और यूरोपीय समुदाय के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने की संधि पर हस्ताक्षर किए।

1995 में अमेरिका ने नाटो के सबसे बड़े सैन्य अभियान के तहत बोस्निया में अपने सैनिक भेजे।


1997 में तीन सौ वर्षों में पहली बार स्कॉटलैंड को अपनी पहली संसद देने वाला एक विधेयक 18 दिसंबर 1997 में पारित हुआ था।

2004 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सैन्य प्रमुख का पद छोड़ने की विपक्ष की मांग ठुकराई।



2006 में संयुक्त अरब अमीरात में पहली बार आम चुनाव हुए।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment