Monday 11 December 2017

11 दिसंबर - दिलीप कुमार का जन्म हुआ

1922 में  भारतीय सिनेमा के महान अभिनेताओं में शुमार दिलीप कुमार का जन्म पाकिस्तान के पेशावर शहर में हुआ था। उनका असली नाम युसुफ खान है। भारतीय संसद के उच्च सदन राज्य सभा के सदस्य रह चुके है। दिलीप कुमार को उनके दौर का बेहतरीन अभिनेता माना जाता है, त्रासद या दु:खद भूमिकाओं के लिए मशहूर होने के कारण उन्हे 'ट्रेजिडी किंग' भी कहा जाता था। उन्हें भारतीय फ़िल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, इसके अलावा दिलीप कुमारको पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशाने पाकिस्तान मिल चुका है।

1618 में रूस और पौलेंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1666 में हॉलेन्ड के प्रख्यात चित्रकार फ़्रेन्ज़ हेल्ज़ का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1780 में जनरल गोडार्ड ने बम्बई के बेसीन किले पर कब्जा किया।

1810 में फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कवि अलफ़्रेड डोमोसे का पेरिस में जन्म हुआ।

1816 में इंडियाना अमेरिका का 19वां राज्य बना।

1845 में प्रथम आंग्ल सिख युद्ध शुरू हुआ।


1935 में  देश के वर्तमान राष्ट्रफपति प्रणब मुखर्जी का जन्‍म हुआ था।

1969 में शतरंज के बादशाह विश्व्नाथ आनंद का जन्मि हुआ था।

1941 में जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। पहले इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी और फिर जर्मनी के तानाशाह अडोल्फ हिटलर ने ये घोषणा की।

1946 में संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय बाल कोष की स्थापना हुई थी। वर्षों से यूनिसेफ विश्व भर में बच्चों के हितों के लिए काम कर रही है।

1983 में बांगलादेश के मुख्य मार्शल लॉ प्रशासक मोहम्मद इर्शाद ने स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया।

1994 में रूस के त्तकालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने चेचेन विद्रोहियों पर हमला बोलते हुए उनके इलाके में सेना भेज दी।

1997 में  ग्रीन हाउस गैसों में कमी लाने के लिए क्योटो संधी पर हस्ताक्षर किए गए।

1998 में महान कवि और गायक कवि प्रदीप का मुंबई में निधन हो गया। उनका असली नाम रामचंद्र द्विवेदी था। उन्होंने ऐ मेरे वतन के लोगों और आओ बच्चों तुम्हे दिखाएं....जैसे कालजयी गीत लिखे। कवि प्रदीप का जन्म 6 फरवरी 1915 को मध्य प्रदेश के बडनगर में हुआ था।

2001 में चीन को विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश मिला।

2011 में शास्त्रीय संगीतकार पंडित रविशंकर का निधन आज ही के दिन हुआ था।
 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment