Tuesday 5 December 2017

5 दिसंबर – एसटीडी सेवाओं का आविष्कार हुआ

1955 में लंबी दूरी के टेलीफोन कॉल को हर घर तक पहुंचा देने वाली एसटीडी सेवा अस्तित्व में आई। इसे हम सब्सक्राइबर ट्रक डायलिंग के नाम से जानते हैं। इसमें हर शहर के लिए अलग कोड निर्धारित किए गए। ये कोड उन शहरों की पहचान बन गए। हालांकि मोबाइल के दौर में पूरे देश में एक जैसी काल दरें हो जाने के बाद एसडीडी सेवाओं का महत्व कम हो गया है।


1573 में ब्रिटेन के विख्यात कवि और ड्रामा लेखक जॉन्सन का जन्म हुआ। उन्होंने बहुत दिनों तक ड्रामों में अभिनय भी किया। 

 1657 में शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने खुद को बादशाह घोषित किया। 

1812 में नेपोलियन बोनापार्ट रुस में भारी पराजय और नुक़सान का सामना करने के बाद फ्रांस लौटे।

1905 में  कश्मीर के शेख मोहम्मद अब्दुल्ला का जन्म। राजनेता फारुक अब्दुल्ला उनके बेटे हैं।

1922 में ब्रिटिश संसद द्वारा आयरिश स्वतंत्र राज्य संविधान अधिनियम को स्वीकृति मिली। इसके द्वारा आइरिस स्वतंत्र राज्य संविधान को आधिकारिक मान्यता मिल गई।

1943 में जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया।

 1950 में महर्षि अरविंदो का पुड्डुचेरी में निधन हुआ।

1955 में जाफ़ना पर श्रीलंका की सेना का क़ब्ज़ा कर लिया। कुल 49 दिनों के संघर्ष के बाद श्रीलंका की सेना ने एलटीटीई को उनके गढ़ माने जाने वाले जाफ़ना से खदेड़ दिया था।



1960 में अफ्रीकी देश घाना ने बेल्जियम के साथ राजनयिक संबंध समाप्त कर लिए।

1971 में भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।

1974 में माल्टा गणराज्य घोषित हुआ।

1977 में  मिस्र ने अरब देशों से संबंध तोड़े। राष्ट्रपति अनवर अल-सादात ने सीरिया, लीबिया, अल्जीरिया और दक्षिणी यमन से संबंध तोड़ने की घोषणा की थी

2000 में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।


2013 में रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का 95 साल की अवस्था में निधन हुआ। उन्हें रंगभेद खत्म करने में योगदान के लिए 1993 में नोबेल पुरस्कार भी मिला था।
  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment