Sunday 17 December 2017

17 दिसंबर - हवा में उड़ने का दिन - राइट बंधुओं ने विमान उड़ाया

1903 में राइट बंधुओं विल्बर और आविर्ले ने अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में पहली नियंत्रित हवाई उड़ान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इसके बाद ही आने वाले सालों में दुनिया भर में विमान सेवाओं के युग का आरंभ हुआ। हालांकि राइट बंधुओं का विमान हवा में ज्यादा देर तक नहीं उड़ा था, पर इसने यातायात के युग में क्रांति ला दी। ऑरविल और विलबर, दो अमेरिकी भाई थे 

1398 में तैमूरलंग और दिल्ली के सुल्तान महमूद के बीच पानीपत के निकट युद्ध हुआ। इस युद्ध में पराजित होने के बाद सुलतान महमूद गुजरात भाग गया। 


1645 में मुगल बादशाह जहांगीर की विधवा नूरजहां की मृत्यु हो गई।वह अत्यंत बुद्धिमति और कूटनीति से परिपूर्ण महिला था। 1611 में उसका विवाह जहांगीर के संग हुआ था। 

1715 में सिख सरदार बंदा बहादुर बैरागी का गुरदासपुर में मुगल सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1777 में अमेरिकी क्रांति के बाद फ्रांस ने अमेरिका को एक देश में रूप में मान्यता दे दी।

1892 में वोग मैगजीन का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।

1907 में भूटान में राजशाही की स्थापना हुई थी। पहले राजा उग्येन वांगचुक का राज्याभिषेक हुआ . हालांकि विदेश नीति पर ब्रिटिश भारत का निंयत्रण रहा. पहले राजा ने 1926 तक शासन किया .

1929 में महान क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरु ने पुलिस अधीक्षक स्काट के धोखे में सहायक पुलिस अधीक्षक सांडर्स की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले को सवा चार बजे अंजाम दिया गया।

1944 में आज ही के दिन जर्मनी की सेनाओं ने बेल्जियम की सीमा पर तैनात पश्चिमी देशों की सेनाओं पर एक भीषण जवाबी हमला किया था।


1957 में अमेरिका ने अपनी पहली अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का केप केनरबेल में परीक्षण किया।

1972 में हिंदी फिल्मों के अभिनेता जॉन अब्राहम का जन्म केरल के अलुवा शहर में हुआ। 

1983 में लंदन के बीचो बीच हुए एक कार धमाके में आज के ही दिन छह लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 75 अन्य लोग घायल हो गए थे।

2002 में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में विभिन्न गुटों के बीच समझौते के साथ ही चार वर्ष तक चले उस गृहयुद्ध की समाप्ति हो गई जिसमें लगभग 20 लाख लोग मारे गए थे।

2003 में फ्रांस ने स्कूलों में धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया जिसमें विभिन्न धार्मिक समुदायों में विरोध के स्वर फुटे।

2004 में भूटान सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों की बिक्री को प्रतिबंधित करने वाला दुनिया का पहला देश बना।


2014 में अमेरिका और क्यूबा ने 55 सालों के बाद एक बार फिर से राजनयिक संबंध स्थापित किए।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 


No comments:

Post a Comment