Sunday 10 December 2017

10 दिसंबर – राजा जी का जन्म हुआ

1878 में स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता चक्रवर्ती सी राजगोपालचारी का जन्म मद्रास के थोरापल्ली गांव में हुआ। वे राजाजी नाम से भी जाने जाते हैं। वे वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक थे। वे स्वतन्त्र भारत के द्वितीय गवर्नर जनरल और प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल थे। वे 10 अप्रैल 1952 से 13 अप्रैल 1954 तक वे मद्रास प्रांत के मुख्यमंत्री रहे। वे दक्षिण भारत के कांग्रेस के प्रमुख नेता थे, किन्तु बाद में वे कांग्रेस के विरोधी बन गए। वे गांधीजी के समधी थे।


1582 में फ्रांस ने गिगोरियन कैलेण्डर का इस्तेमाल शुरू किया।


1878 में जामिया मिलिया इस्लामिया के संस्थापकों में से एक मुहम्मद अली जौहर का रामपुर में जन्म हुआ।


1887 में आस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

1896 में नोबेल प्राइज के फाउंडर अल्‍फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन आज ही के दिन हुआ था। उनका जन्म 1833 ईसवी में हुआ था। वे युवावस्था में रुस पलायन कर गए थे। रसायनशास्त्र में गहन अध्ययन और शोधकार्य के पश्चात 1867 में उन्होंने डाइनामाइट का आविष्कार किया था।

1902 में तस्मानिया में महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्रदान किया गया।

1903
में पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1948 में संयुक्त राष्टृ की महासभा ने मानवाधिकार घोषणा पत्र किया। संयुक्त राष्ट्र के निर्देश पर की देशों की प्रतिनिधियों पर आधारित एक समिति ने इस घोषणा पत्र का मसौदा तैयार किया। यह 1 प्रस्तावना और 30 सूत्रों पर आधारित है।

1950 में मानव अधिकार दिवस घोषित कियाइसका मकसद दुनिया भर के लोगों का ध्यान मानवाधिकार की ओर खींचना, ताकि हर देश और समुदाय में सभी को एक नजर से देखा जाए

1960 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रतिबंधित अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के नेता अल्बर्ट लूथली ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद समाप्त करने की अपील की थी।

1961
में सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच राजनयिक संबंध समाप्त हो गए

1963
में अफ्रीकी देश जंजीबार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।


1996 में दक्षिणी अफ़्रीक़ा के विख्यात संघर्षकर्ता और राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने एक न संविघान पर हस्ताक्षर किए। इसमें देश में जाती भेदभाव को खत्म करने के व्यापक प्रयास किए गए


1998 में अमर्त्य सेन को कल्याणकारी अर्थशास्त्र के क्षेत्र में योगदान देने के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

2001 में भारतीय सिनेमा के दिग्‍गज कलाकारों में शुमार दादा मुनि अशोक कुमार का निधन हो गया। वे किशोर कुमार और अनूप कुमार के भाई थे।



( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment