Wednesday, 1 November 2017

01 नवंबर – कोलकाता में ट्राम सेवा आरंभ हुई

1881 में कलकत्ता में ट्राम सेवा सियालदाह और अर्मेनिया घाट के बीच शुरू हुई। बाद में इसका विस्तार कई मार्गों पर किया गया। यह सेवा आज भी बदस्तूर जारी है। हालांकि कई और शहरों में ट्राम सेवा आरंभ हुई थी जो बाद में बंद कर दी गई।

1755 में पुर्तग़ाल की राजधानी लिस्बन में भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।

1765 में ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।

1800 में जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।

1858 में भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटेन के शासक के पास चला गया तथा गवर्नर जनरल की जगह अब वायसराय की नियुक्ति की जाने लगी।

1913 में स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।

1922 में ओटोमन साम्राज्य का अंत कर दिया गया। उसके सुल्तान महमूद  को बहिष्कृत कर दिया गया।

1944 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना नीदरलैंड के वालचेरेन पहुंची।
1946 में पश्चिम जर्मनी के राज्य निदरसचसेन का गठन किया गया।

1950 में भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।

1952 में जय नारायण व्यास ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।

1954 में फ्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यनम भारत सरकार को सौंपे गए।

1956 में दक्षिण भारत में कर्नाटक राज्य की स्थापना हुई। इसकी प्रमुख भाषा कन्नड़ है।

1958 में तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1984 में भारत की तत्काली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में सिख विरोध दंगे भड़क गया।

1966 में हरियाणा राज्य की स्थापना हुई।

1972‌ में कांगड़ा ज़िले के तीन ज़िले कांगड़ा, ऊना तथा हमीरपुर बनाए गए।


1974 में संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1979 में बोलिविया में सत्ता पर सेना का कब्ज़ा।

1995 में  अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पाकिस्तान को 36.80 करोड़ डॉलर के हथियार देने संबंधी बहुचर्चित'ब्राउन संशोधन' पारित हुआ।​


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment