Wednesday 8 November 2017

8 नवंबर – एक्सरे की खोज हुई

1895 में विलहेम रॉन्टजेन ने एक्स-रे की खोज की। इसका चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान है। आज भी जर्मनी में एक्स-रे को रोएंटजेन बिल्ड यानी रोएंटजेन की तस्वीर कहा जाता है। विल्हेल्म कोनराड रंटजन जर्मनी में वुर्ट्‌सबर्ग विश्वविद्यालय के भौतिकी के प्राध्यापक थे। एक्सरे एक प्रकार का विद्युत चुम्बकीय विकिरण है। रॉन्टजन कांच की नली के दोनों सिरों को तारों से जोड़ कर विद्युत परिपथ पैदा कर रहे थे और इसी दौरान एक घटना घटी जिसे प्रायोगिक शोध के बाद 'एक्स- रे' नाम दिया गया। तब इसका आशय था अनजान किरणें। 

1889 में मोन्टाना अमेरिका का 41वां राज्य बना।

 1920 में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना धनलक्ष्मी उर्फ सितारा देवी का जन्म हुआ।

1927 में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का कराची में जन्म हुआ। आडवाणी 1977 में जनता पार्टी की सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री बने। वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उप प्रधानमंत्री बने। 

1939 म्यूनिखजर्मनीमें हिटलर की हत्या का प्रयास किया गया।

1942 में अमरीका ने अल्जीरिया और मोरक्को पर आक्रमण किया।

1947 में जूनागढ़ के मुख्यमंत्री की प्रार्थना पर भारत सरकार ने जूनागढ़ को अपने अधिकार में लेने की अधिसूचना जारी की।

1948 में नाथूराम गोडसे ने अदालत में महात्मा गांधी की हत्या के अपराध को स्वीकार किया।

1957 में ब्रिटेन ने अपने पहले हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण किया।

1965 ब्रिटेन में हत्या के अपराध के लिए मृत्युदंड की सजा को समाप्त किया गया।

1990 में मैरी रॉबिन्सन रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।

2013 फिलीपीन्स के विसायास क्षेत्र में आए चक्रवाती तूफान हाईयान से हुई तबाही में 5000 से अधिक लोग मारे गए।

2016 में भारत में नरेंद्र मोदी सरकार ने नोटबंदी का ऐलान किया। इसके तहत 1000 और 500 के प्रचलन में नोटों को वापस ले लिया गया।

2017 हिंदी के प्रसिद्ध लेखक मनु शर्मा का वाराणसी में 89 साल का उम्र में निधन हो गया। उनकी चर्चित पुस्तक गांधी लौटे है। उन्होंने महाभारत के पात्रों पर आत्मकथात्मक पुस्तकें भी लिखीं। 
 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment