Wednesday 29 November 2017

29 नवंबर – महान समाजसेवी ठक्कर बापा का जन्म हुआ

1869 में महान गांधीवादी ठक्कर बापा का जन्म गुजरात के भावनगर में हुआ।  उनका मूल नाम अमृतलाल विट्ठलदास ठक्कर था। उनका निधन 1951 में हुआ। उन्होंने अपना सारा जीवन दलितों और आदिवासियों के उत्थान के लिए लगा दिया।  उनकी सेवा-भावना का स्मरण करके ही डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा था‌- जब-जब नि:स्वार्थ सेवकों की याद आएगी, ठक्कर बापा का नाम सबसे ऊपर आएगा।


1516 में फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।

1520 में स्पेन के नाविक फ़र्डिनंड मेजालन ने एक जल डमरु को पार किया जिसे आज उन्हीं के नाम पर मेज़ालन जल डमरु के नाम से जाना जाता है।


 1759 में दिल्ली के मुगल बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।

 1775 में सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।

1877 में थॉमस एडिसन ने पहली बार फोनोग्राफी का इस्तेमाल करके दिखाया।

1885 में तीसरी एंग्लो-बर्मा लड़ाई का अंत हुआ।

1889 में बार्सिलोना एसोसिएशन फुटबॉल क्लब की स्थापना की गई।


1939 में तत्कालीन सोवियत संघ ने फिनलैंड पर हमला करने से पहले उससे राजनयिक संबंध तोड़ लिए।

1945 में युगोस्लाविया की नवनिर्वाचित संविधान सभा ने देश को संघीय गणराज्य घोषित किया।

1947 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा की तरफ से फिलीस्तीन के बटवारे का एक प्रस्ताव पारित किया गया।

1961 में प्रथम अंतरिक्ष यात्री रूस के यूरी गागरिन भारत दौरे पर पहुंचे।

1963 में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की एक सप्ताह पूर्व हुई हत्या की जांच के लिए राष्ट्रपति जानसन ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अर्ल वारेन के नेतृत्व में एक जांच आयोग का गठन किया।

1963 में कनाडा का एक जेट विमान उड़ान भरने के कुछ  मिनटों के बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

1965 में कनाडाई स्पेस एजेंसी की तरफ से सेटेलाइट अलाउटे 2 का प्रक्षेपण किया गया।

1972 में पहले व्यावसायिक वीडियो गेम पोंग की शुरुआत हुई।

1979 में कैथोलिक ईसाइयों के धार्मिक गुरू पोप जॉन पॉल द्वितीय ने  आयरलैंड के लोगों से हिंसा को त्याग कर शांति के रास्ते पर चलने की अपील की

1999 में ब्रिटिश संघ के समर्थक और आयरलैंड के आयरिश रिपब्लिक राष्ट्रवादी उत्तरी आयरलैंड में सत्ता के हस्तांतरण के बाद सरकार बनाने के लिए एकजुट हुए।

2001 में बीटल्स समूह के पूर्व सदस्य जॉर्ज हैरिसन का 58 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन हुआ।


  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment