Saturday 4 November 2017

04 नवंबर - जमनालाल बजाज का जन्म सीकर में हुआ


1884 में महात्मा गांधी के सहयोगीउद्योगपति व स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज का जन्म राजस्थान के सीकर में हुआ। 11 फरवरी 1942 को वर्धा में उनका निधन हुआ। उनके नाम पर हर साल जमनालाल बजाज पुरस्कार दिया जाता है। गांधीजी उन्हें अपने पुत्र की तरह मानते थे। 1920 ई. में वे कांग्रेस के कोषाध्यक्ष बने तथा इस पद पर यह जीवनभर रहे। उन्होंने राष्ट्रभाषा प्रचार समितिवर्धा के लिये भूमि-दान भी किया।


1618 में 4 नवंबर को अबुल मुज़फ्फर मुहिउद्दीन मुहम्मद औरंगज़ेब आलमगीर का जन्म गुजरात के दाहोद में हुआ था। वह शाहजहां और मुमताज की छठी संतान और तीसरा बेटा था। उसका शासन 1658 से लेकर 1707 तक रहा। इस प्रकार उसने 50 साल यानी मुगल शासकों में सबसे ज्यादा साल तक शासन किया। हालांकि औरंगजेब को एक कट्टर मुस्लिम शासक के तौर पर देखा जाता है। पर वह बड़ी सादगी से जीवन जीता था। उसने कुरान की कई प्रतियां अपने हाथों से लिखीं। खाली समय में टोपियों की सिलाई भी करता था जिसे बाद में बेच दिया जाता था। 

1847 में जेम्स यंग सिम्पसन ने क्लोरोफॉर्म के निश्चेतक गुणों की खोज की।


1921 में जापान के प्रधानमंत्री हारा ताकाशी की टोक्यो में हत्या हुई।

1922 में ब्रिटेन के पुरातत्वशास्त्री होवार्ड कार्टर ने मिस्र में ‘राजाओं की घाटी’ स्थित तूतेनखामोन के मकबरे में अंदर जाने का रास्ता खोजा।

1925 में बांग्ला के प्रसिद्ध फिल्म पटकथा लेखक और निर्देशक ऋत्विक घटक का ढाका (बांग्लादेश) में जन्म हुआ। मेघे ढाका तारा उनकी प्रसिद्ध फिल्म थी। उन्होंने हिंदी फिल्म मधुमती की पटकथा लिखी। वे एफटीआई पुणे में अध्यापक भी रहे।

1929 में मानव कंप्यूटर के नाम से विख्यात लेखिका और गणितज्ञ शकुंतला देवी का जन्म हुआ।

1952 में अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी एनएसए का गठन हुआ।

1970 में लखनऊ घराने के प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित शम्भू महाराज का निधन हुआ।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment