Sunday 5 November 2017

05 नवंबर - देशबंधु चितरंजनदास का कोलकाता जन्म हुआ

1870 में देशबंधु के नाम से प्रख्यात स्वराज पार्टी के नेता चित्तरंजन दास का ढाका (अब बांग्लादेश) के बिक्रमपुर में जन्म।  सीआरदास सुप्रसिद्ध भारतीय नेताराजनीतिज्ञवकीलकवि और पत्रकार थे। उनके पिता का नाम श्री भुवनमोहन दास थाजो सॉलीसिटर थे और बांगला में कविता भी लिखते थे। सीआरदास का निधन 16 जून 1925 को दार्जिलिंग में हुआ। चित्तरंजन दास को प्‍यार से 'देशबंधु' (देश के मित्र) कहा जाता था। ये महान् राष्ट्रवादी और प्रसिद्ध विधि-शास्त्री थे। चित्तरंजनदास 'अलीपुर षड़यंत्र काण्ड' (1908 ई.) के अभियुक्त अरविन्द घोष के बचाव के लिए बचाव पक्ष के वकील भी थे।

1556 में मुगल सम्राट अकबर और हेमु के बीच पानीपत की दूसरी लड़ाई हुई जिसमें हेमू को मुंह की खानी पड़ी और रणभूमि में ही उसका सिर कलम कर दिया गया। 

1630 में स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

1639 में मैसाच्युसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना।

1678 में जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।

1725 में स्पेन और आस्ट्रिया ने गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1811 में स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष।

1854 में क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।

1872 में उल्येसेस एस ग्रांट अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित।

1895 में अमेरिका के उताह प्रांत ने महिला मताधिकार को स्वीकार किया।

1914 में इंग्लैंड एवं फ्रांस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।

1920 में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई

1930 में अमेरिका के महान् साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति ‘बाबित्त’ के लिये साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।

1937 में एडोल्फ हिटलर ने गुप्त बैठक बुला कर जर्मन जनता के लिए ज्यादा जगह लेने की अपनी योजना का खुलासा किया।

1951 में नावेदा परमाणु परीक्षण केंद्र में अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।

1961 में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने न्यूयार्क की यात्रा की।

2006 में इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को फांसी की सजा सुनाई गई। सद्दाम हुसैन को कोर्ट ने 1982 में दुजैल में 148 लोगों की हत्या के लिए दोषी ठहराया था।

2007 में चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज 1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।



( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment