Thursday 23 November 2017

23 नवंबर – महान वैज्ञानिक जेसी बोस को याद करें

1937 में महान वैज्ञानिक जगदीश चंद बोस का निधन गिरिडीह ( अब झारखंड प्रांत में) में हो गया। उनका जन्म मेमन सिंह ( अब बांग्लादेश ) में 30 नवंबर 1858 को हुआ था। जगदीश चंद्र बोस की बचपन से ही जीव विज्ञान में बहुत रुचि थी। वे 22 वर्ष की आयु में चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई करने के लिए लंदन चले गए। वह एक एक बहुशास्त्र ज्ञानी, भौतिकशास्त्री, जीवविज्ञानी, वनस्पतिविज्ञानी, पुरातात्व के ज्ञाता थे।  साथ ही वे वैज्ञानिक कथा लिखने वाले लेखक थे। जगदीश चंद्र पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने यह साबित किया कि पौधे में दर्द और स्नेह महसूस करने की क्षमता होती है।

1890 में किंग विलियम तृतीया की नीदरलैंड्स में बिना पुरुष वंशज के मौत हो गई। इसके बाद एक खास तरह का बिल पारित कर उनकी बेटी राजकुमारी विहलेमिना को सत्ता सौंपी गई।

1910 में जॉन एलफ्रेड एंडर स्वीडन में मौत की सजा पाने वाले आखिरी व्यक्ति बने। इसके बाद वहां मौत की सजा खत्म कर दी गई

1928 में पहली बार अमेरिका के रेस्तां में अपनी पसंद का गाना सुनने के लिए सिक्का डालने की व्यवस्था वाला ज्यूक बॉक्स लाया गया।

1930 में 23 नवंबर को फरीदपुर ( अब बांग्लादेश) में गीता दत्त का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम गीता घोष रायचौधरी था। उन्होंने फिल्मकार गुरुदत्त से विपाह किया। गीता दत्त के कुछ सदाबहार गीत - खयालों में किसी के इस तरह आया नहीं करते (बावरे नैन : 1950) सुनो गजर क्या गाए (बाज़ी : 1951) न ये चाँद होगा, न ये तारे रहेंगे (शर्त : 1954) कैसे कोई जिए, जहर है जिन्दगी (बादबान : 1954)  जाने कहाँ मेरा जिगर गया जी (मिस्टर एंड मिसेस 55 : 1955) जाता कहाँ है दीवाने (सीआईडी : 1956)  ऐ दिल मुझे बता दे, तू किसपे आ गया है (भाई-भाई : 1956)  आज सजन मोहे अंग लगा ले (प्यासा : 1957) मेरा नाम चिन-चिन चू (हावड़ा ब्रिज : 1958) वक्त ने किया क्या हँसीं सितम (कागज के फूल : 1959)

1955 में कोकोस द्वीपों को ब्रिटेन से लेकर ऑस्ट्रिलया को सौंप दिया गया।


1980 में दक्षिणी इटली के एबोली में भूकंप से 2,735 लोगों की मौत और कम से कम 7500 लोग घायल हुए।

1983 में यूरोप में अमेरिकी क्रूज प्रक्षेपास्त्रों की तैनाती के विरोध में सोवियत संघ जिनेवा में आयोजित हथियार नियंत्रण से बाहर हुआ।

1983 में भारत में पहला राष्ट्रकुल सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ।


1984 में लंदन के व्यस्त ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से करीब एक हजार लोग फंस गए थे।

1996 में इथियोपिया के एक अपह्त विमान का ईंधन खत्म होने पर वह हिंद महासागर में गिर गया। इस विमान में चालक दल सहित कुल175 लोग सवाल थेइनमें से 100 लोगों की मौत हो गई थी।

2002 में नाइजीरिया में होने वाली विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को लंदन ले जाने का फैसला किया गया।

2002 में तीन वर्षों के सैनिक शासन के बाद मीर जफरुल्ला खान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।

2003 में जॉर्जिया के राष्ट्रपति एडवर्ड शेवर्दनात्जे ने इस्तीफा दे दिया।

2004 में संयुक्त राष्ट्र की एड्स संस्था यूएन एड्स ने वार्षिक रिपोर्ट जारी की जिसमें कहा गया था कि विश्व में तीन करोड़ 90.4 लाख व्यक्ति एचआईवी से ग्रसित हैं।

  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 



No comments:

Post a Comment