Wednesday 15 November 2017

15 नवंबर – बिरसा मुंडा का जन्म हुआ

1875 में 15 नवंबर को बिरसा मुण्डा-बरसा का जन्म झारखंड के उलिहातू गांव में हुआ। अब यह गांव खूंटी जिले में आता है। बिरसा के पिता का नाम सुगना मुंडा और माता का नाम करमी हटू था। मुंडा रीति रिवाज के अनुसार उनका नाम गुरुवार को जन्म होने के कारण बिरसा रखा गया था।  वे देश के महान सपूतों में गिने जाते हैं। उन्होंने ब्रिटिश राज के खिलाफ उग्र आंदोलन किया और बहुत कम उम्र में शहीद हो गए।

1630 में जर्मन खगोल शास्त्री युहान केपलर का 59 साल की उम्र में निधन हो गया।

1830 में समाज सुधारक राजा राममोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।

1905 में किंग कैंप जिलेट को अमेरिकी पेटेंट कार्यालय ने सेफ्टी रेजर का पेटेंट करा लिया।  इस तरह दुनिया के सामने पहली बार दोनों तरफ धार वाली शेविंग ब्लेड आई।

1920 में लीग आफ नेशंस की पहली बैठक जिनेवा स्विटजरलैंड में हुई।

1949 में महात्‍मा गांधी के हत्‍यारे नाथूराम गोडसे और नारायण आप्‍टे को आज ही के दिन फांसी पर लटकाया गया था

1955 में पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापारिक समझौता हुआ।

1961 में संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।

1978 में मक्का से इंडोनेशिया ले जा रहा एक विमान श्रीलंका में हादसे का शिकार हो गया।

1986 में टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जन्म मुंबई में हुआ।

1988 में  पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात ने फ़िलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया था।

1989 में कराची के नेशनल स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर पाकिस्तान के खिलाफ 15 नवंबर, 1989 को अपना पहला टेस्ट खेलने उतरे थे। महज 16 साल की उम्र में सचिन को एक पारी में बल्लेबाज़ी करने का मौका मिला था। उन्होंने करियर की अपनी इस पहली पारी में 15 रन बनाए थे। बाद में वे टीम इंडिया के कप्तान बने। वे खेल जगत से भारत रत्न प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति हैं।


2000 में फिजी में तख्ता पलट को अवैध घोषित किया गया था।

2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड देश का 28वां राज्य बना।

2003 में  तुर्की के इस्ताम्बल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल।   

2008 में भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।


2014 में छत्तीसगढ़ के सरकारी नसबंदी शिविरों में 15 महिलाओं की मौत हो गई।


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment