Tuesday 7 November 2017

07 नवंबर - वंदेमातरम की रचना हुई


1876 में कवि बंकिम चंद चट्टोपाध्याय ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम की रचना कांकलपाड़ा गांव में की थी। 1882 में इसका प्रथम प्रकाशन उनके उपन्यास आनंद मठ में हुआ। मूलरूप से 'वंदे मातरम' के प्रारंभिक दो पद संस्कृत में थे, जबकि शेष पंक्तियां बांग्ला में। 1896 रवीन्द्र नाथ टैगोर ने पहली बार 'वंदे मातरम' को बंगाली शैली में लय और संगीत के साथ कलकत्ता के कांग्रेस अधिवेशन में गाया। वंदे मातरम का अंग्रेजी अनुवाद अरविंद घोष ने किया। 1905 में वाराणसी के कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में गीत को राष्ट्रगीत का दर्जा प्रदान किया गया। बंगभंग आंदोलन में यह क्रांतिकारी उदघोष का गीत बन गया।

1858 में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले महान क्रांतिकारी बिपिन चंद्र पाल का जन्म 7 नवंबर को ढाका में एक संपन्न परिवार में हुआ था। वे स्वंत्रता आंदोलन के इतिहास में लाल, बाल और पाल की तिकड़ी में भी प्रसिद्ध हैं। वे  शिक्षक, पत्रकार व लेखक थे। पाल उन महान विभूतियों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की बुनियाद तैयार करने में प्रमुख भूमिका निभाई। श्री अरविंद के खिलाफ गवाही देने से मना करने के कारण बिपिन चंद्र पाल को छह महीने की जेल की सजा भी हुई।

1862 में मुगल सल्तनत के अंतिम सम्राट और 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी बहादुरशाह जफर की रंगून में मौत हो गई।

1876 में महान बांग्ला उपन्यासकार बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने ‘वंदे मातरम्’ गीत की रचना की।

1893 में स्टेट ऑफ कोलाराडो ने अपने राज्य की महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया।

1914 में न्यू रिपब्लिक मैगजीन का पहली बार प्रकाशन हुआ।

1916 में जेनेट रैंकिन अमेरिकी कांग्रेस में पहली महिला सदस्य चुनी गईं।

1917 में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान हुई गाजा की लड़ाई खत्म हुई।

1983 में अमेरिका के कैपिटोल में ब्लास्ट हुआएक भी व्यक्ति इसमें घायल नहीं हुआ। लेकिन बड़ी मात्रा में अमेरिकी सरकार का नुकसान हुआ।

1989 में डेविड डेनकिन्स न्यूयॉर्क शहर में अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी मेयर चुने गए।

1996 में मार्स सर्वेयर को अमेरिका की तरफ से लॉन्च किया गया। इसको मंगल की तस्वीरें लेने के लिए भेजा गया था।

1998 में दुनिया का सबसे बुजुर्ग अंतरिक्षयात्री सफलता पूर्वक अपना मिशन पूरा कर धरती पर वापस लौटा था। अमेरिकी सीनेटर जॉन ग्लेन के नाम दुनिया के सबसे बड़े उम्र के अंतरिक्षयात्री के तौर पर दर्ज है।

2000 में अमेरिकी नेता हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयॉर्क से सीनेट की सीट पर विजय हासिल की।

2002 में जर्मनी के सबसे प्रभावशाली पत्रकारों में से एक रहे रुडोल्फ ऑगश्टाइन का  निधन हुआ। निमोनिया के कारण  जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में ऑगश्टाइन ने आखिरी सांस ली थी।

2004 में इराक की अंतरिम सरकार ने 60 दिनों के लिए देश में आपातकाल की घोषणा कर दी।

2008 में पाकिस्तान की सरकार ने आरोप लगाया कि अमेरिका के ड्रोन हमलों में आतंकवादियों की जगह 11 स्थानीय लोग मारे गए।

2013 में अमेरिकी सीनेट ने ईएनडीए नाम का एक ऐसा बिल पास किया जिसमें समलैंगिक लोगों के साथ काम करने की जगह पर भेदभाव खत्म करने की बात कही गई।




( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment