Saturday 11 November 2017

11 नवंबर - मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म हुआ

1888 में स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म सउदी अरब के मक्का में हुआ।  उनका निधन 22 फरवरी, 1958 को हुआ। उनका असली नाम अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन था। वे एक प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान के साथ कवि, लेखक, पत्रकार और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। भारत की आजादी के वाद वे एक महत्त्वपूर्ण राजनीतिक रहे। उनकी पुस्तक इंडिया विन्स फ्रीडम काफी मशहूर है। उन्होंने जीवन भर हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए काम किया। 

1851 में एल्वन क्ला ने ‘टेलीस्कोप’ का पेटेंट कराया।


1918 में मित्र राष्ट्रों और जर्मनी के बीच युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर होने के बाद प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

1930 में एल्बर्ट आइंस्टीन और उनके छात्र लियो जिलार्ड को ‘आइंस्टीन रेफ्रीजरेटर’ के अविष्कार का पेटेंट दिया गया।

1953 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पहली बार ‘पोलियो वायरस’ की पहचान की गयी और उसका चित्र लिया गया।

1965 में रोडेशिया की सरकार (वर्तमान नाम जिम्बाब्वे) ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1973 में कई चरणों की लंबी बातचीत के बाद इजरायल और मिस्र के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुए।

1975 में अफ्रीकी देश अंगोला पुर्तगाल से स्वतंत्र हुआ।

1966 में अमेरिका ने केप कैनेडी से ‘जैमिनी 12’ का प्रक्षेपण किया। वापस लौटने से पहले यान ने पृथ्वी की 59 बार परिक्रमा की।

1981 में कैरीबियन सागर और एटलांटिक महासागर के मध्य स्थित द्वीप देश एंटीगुआ और बारबूडा राष्ट्र संघ के सदस्य बने।

1992 में चर्च ऑफ इंग्लैंड की सर्वोच्च संस्था ने मतदान द्वारा महिलाओं को पादरी बनाए जाने की अनुमति दी।

2000 कपहूनऑस्ट्रिया स्थित एल्पाइन सुरंग में एक केबल कार में आग लगने से 155 स्कीयर और स्नोबेर्डर्स की मौत हो गई।

2001 में अफगानिस्तान में एक काफिले में सफर के दौरान हुए आतंकी हमले में पत्रकार पयरे बिलॉजोहाने सुतों और फोल्कर हैंडलोइक की मौत हो गई।

2004 में फिलिस्तीन नेशनल अथॉरिटी के पहले राष्ट्रपति और नोबेल पुरस्कार विजेता यासेर अराफात की पेरिस के एक अस्पताल में मौत हुई।


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment