Tuesday 14 November 2017

14 नवंबर – पंडित नेहरु का जन्म हुआ

1889 में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म इलाहाबाद में हुआ। उनके जन्मदिन के मौके पर बाल दिवस मनाया जाता है। वे प्रसिद्ध वकील मोतीलाल नेहरु के पुत्र थे। नेहरु बैरिस्टर की पढ़ाई के बाद स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय हुए। कांग्रेस में वे महात्मा गांधी की खास पसंद थे। एक राजनेता के साथ नेहरु की ख्याति एक लेखक के तौर पर भी है। उनकी पुस्तकें डिस्कवरी आफ इंडिया और ग्लिंपसेज आफ वर्ल्ड हिस्ट्री उन्हें इतिहासकारों की श्रेणी में भी ला खड़ा करती है। 

1533 में स्पेन के खोजकर्ताओं ने दक्षिणी अमरीका के उत्तर पश्चिम में स्थित एक्वाडोर का पता लगाकर उसे अपने उपनिवेश में शामिल कर लिया। लगभग 3 शताब्दियों तक एकवाडोर पर स्पैनिश साम्राज्य का नियंत्रण रहा 1822 में साइमन बोलिवर के नेतृत्व में हुए जनान्दोलन के कारण यह क्षेत्र स्वतंत्र हो गया।

1681 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।

1716 में  वेल्हम लाएबनिटज़ नामक जर्मन गणितज्ञ और दर्शनशास्त्री का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे वर्ष 1646 ईसवी को पैदा हुए और 15 वर्ष की आयु से गणित तथा दर्शनशास्त्र का गहरा अध्ययन आरंभ कर दिया था।


1908 में अल्बर्ट आइंस्टीन ने प्रकाश का क्वांटम सिद्धांत पेश किया।

1918 में चेकोस्लोवाकिया गणराज्य की स्थापना हुई और टीजी मासरिक राष्ट्रपति बने।

1921में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ स्पेन की स्थापना हुई।

1922 में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू किया। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।


1955 में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का उद्घाटन किया गया।

1957 में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस की आधिकारिक घोषणा की गई।

1973 में ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने आम नागरिक से शादी की।
इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।

2002 में चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2006 में भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जताई।

2007 में  डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।

2008 में पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत पांजा का निधन।



 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment