Friday 10 November 2017

10 नवंबर - स्वतंत्रता सेनानी सुरेंद्रनाथ बनर्जी का जन्म हुआ

1848 में स्वतंत्रता सेनानी सुरेंद्रनाथ बनर्जी का जन्म हुआ।  कोलकाता में, एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में जन्में सुरेन्द्रनाथ बनर्जी के पिता का नाम डॉ. दुर्गा चरण बैनर्जी था वह अपने पिता की गहरी उदार और प्रगतिशील सोच से बहुत प्रभावित थे। सुरेन्द्रनाथ बैनर्जी का निधन 6 अगस्त 1925 को हुआ। वे ब्रिटिश राज के दौरान प्रारंभिक दौर के भारतीय राजनीतिक नेताओं में से एक थे। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय समिति की स्थापना की, जो प्रारंभिक दौर के भारतीय राजनीतिक संगठनों में से एक था। 

1493 अपने दूसरे अभियान में क्रिस्टोफर कोलम्बस ने एंटीगुआ की खोज की।

1659 में प्रतापगढ़ के युद्ध में आदिलशाही का सेनापति अफजल खान मराठा राजा छत्रपति शिवाजी के हाथों मारा गया।

1750 में मैसूर के शासक टीपू सुल्तान का जन्म कर्नाटक के देवनहल्ली में हुआ। उसने अंग्रेजों के खिलाफ लंबी लड़ाई बहादुरी से लड़ी।

1940 में बुखारेस्टरोमानिया में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में करीब 1000 से ज्यादा लोग मारे गए और करीब 4,000 लोग घायल हो गए।

1944 में गोलाबारूद से लदे जहाज यूएसएस माउंट हुड में सीएडलर हार्बर पर हुए विस्फोट में 432 लोग मारे गए और 371 घायल हुए।

1970 में चीन की महान दीवार को पर्यटन के लिए खोला गया।

1975 में राष्ट्र संघ की आम सभा ने ज़ायनिज्म को प्रजातिवाद के समकक्ष मानने के प्रस्ताव को स्वीकार किया। दिसंबर 1991 में इस प्रस्ताव को समाप्त कर दिया गया।

1990 में युवा तुर्क कहे जाने वाले समाजवादी नेता चंद्रशेखर भारत के 8वें प्रधानमंत्री बने।

1994 में ईराक ने आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाने की उम्मीद से कुवैत की सीमा को मान्यता दी।

1995 में नेपाल की राजधानी काठमांडू में बड़े हिमस्खलन के बाद बचाव दल ने 549 यात्रियों को बचाया। इस घटना में 24 पर्यटक और 32नेपाली नागरिक मारे गए।

2001 में विश्व व्यापार संगठन ने चीन की सदस्यता को स्वीकार किया।

2002 में डेनमार्क सरकार ने फैट टैक्स 2.3 फीसदी से अधिक संतृप्त वसा की मात्रा वाले खाद्य पदार्थों पर लगने वाले कर को वापस लेने की घोषणा की।

2008 में मंगल ग्रह पर उतरने के पांच महीने बाद लैंडर से संचार बंद हो जाने पर नासा ने फीनिक्स मिशन को समाप्त कर दिया।



( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment