Thursday 16 November 2017

16 नवंबर - डॉक्टर श्रीराम लागू का जन्म सतारा में हुआ


1927 में मराठी एवं हिन्दी फिल्मों के अभिनेता और थिएटर कलाकार डॉक्टर श्रीराम लागू का जन्म सतारा जिले में हुआ। उन्हें कई फिल्मों चरित्रण भूमिकाओं के लिए याद किया जाता है। 1978 में फिल्म घरौंदा में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड मिला। कई हिंदी और मराठी फिल्मों में यादगार भूमिकाओं के लिए उन्हें याद किया जाता है।


1776 में 16 नवंबर को अमेरिकी क्रांति के दौरान ब्रिटिश सेना ने फोर्ट वॉशिंगटन पर कब्जा किया।

1840 में न्यूजीलैंड ब्रिटिश सम्राज्य का आधिकारिक रूप से उपनिवेश बना।
1904 में ब्रिटिश अभियंता जॉन ऐम्ब्रोस फ्लेमिंग को ह्यथर्मियोनिक वॉल्वह्ण (वैक्यूम ट्यूब) का पेटेंट मिला।

1933 में अमेरिका और सोवियत संघ के बीच पहली बार राजनयिक संबंध स्थापित हुए।

1945 में ह्यसंयुक्त राष्ट्र शैक्षिकवैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठनह्ण (यूनेस्को) की स्थापना हुई।

1963 में बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री का जन्म हुआ। 

1965 में सोवियत रुस ने अंतरिक्ष खोजी-यान वेनेरा 3 का बैकानूर से प्रक्षेपण किया।

1973 में स्काईलैब 3 को तीन अंतरिक्षयात्रियों के साथ, 84 दिन के मिशन पर केप कैनरेवल से प्रक्षेपित किया गया। 

1974 में प्यूर्तो रिको स्थित आर्चीबो रेडियो टेलीस्कोप से 25 हजार प्रकाश वर्ष दूर स्थित तारा समूह एम13 के लिए रेडियो संदेश भेजा गया। इसे आर्चीबो मेसेज भी कहते हैं।  

1982 में अंतरिक्ष शटल कोलंबिया ने अपनी पहली परिचालन उड़ान पूरी की।

1988 में करीब एक दशक बाद हुए लोकतांत्रिक चुनावों में बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की प्रधानमंत्री चुनी गईं।

1992 में धातु खोजकर्ता एरिक लॉवेस ने चौथी-पांचवीं शताब्दी के सोने-चांदी के सिक्कों के सबसे बड़े खजाने ह्यहॉक्सन होर्डह्ण की खोज की।

1997 में 18 साल की कैद के बाद चीन सरकार ने लोकतंत्र समर्थकवेई जिनशेंग को मेडिकल पैरोल पर रिहा किया। 

2004 में नासा निर्मित स्क्रैमजेट एक्स-43ए ने प्रशांत महासागर के ऊपर ध्वनि वेग से 10 गुना अधिक गति से उड़ान भरी।



(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment