Monday 6 November 2017

06 नवंबर – मीरा बेन भारत आईं

1925 में मीरा बेन भारत की सेवा के लिए बांबे आईं। उनका मूल नाम 'मैडलिन स्‍लेड था। गांधी जी ने उन्हें मीरा बेन नाम दिया था। उनका जन्म 22 नवम्बर 1892 को हुआ था। उनकी मृत्यु 20 जुलाई 1982 को आस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुई। वे एक ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की बेटी थीं। इन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी वस्त्र पहनना शुरू कर दिया।

1763 में ब्रिटिश फौज ने मीर कासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया। इस तरह से वर्तमान बिहार ब्रिटेन के राज्यक्षेत्र का हिस्सा बन गया।

1813 में मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1844 में स्पेन ने डमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया।

1888 गांधी जी ने बैरिस्टर का प्रशिक्षण लेने के लिए लंदन के इनर टेंपल में प्रवेश लिया।


1913 में  महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ 'द ग्रेट मार्च' का नेतृत्व किया।




1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने अण्डमान और निकोबार द्वीप समूहों को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को सौंप दिया। 

1962में राष्ट्रीय रक्षा परिषद का गठन हुआ।


1985 में हिन्दी फ़िल्मों के महान अभिनेता संजीव कुमार का निधन हो गया। उनका मूल नाम हरिभाई जरीवाला था। गुजराती पृष्ठभूमि से आने वाले संजीव कुमार बहुमखी प्रतिभा के धनी अभिनेता थे।

1998 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका के डेट्रॉइट में ऑटोमोबाइल राष्ट्रीय स्मारक क्षेत्र घोषित किया। इसका उद्देश्य देश के औद्योगिक विकास में इस क्षेत्र की महत्ता को रेखांकित करना था।

1998 में सियाचिन में युद्धविराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान ने नामंजूर कर दिया।

2000 मे 23 साल लगातार शासन के बाद ज्योति बसु ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद से अवकाश लिया।

2004 में रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।

2012 में बराक ओबामा दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए। 

2013 में ईराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती बम धमाके में 15 लोगों की मौत हुई। 



( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment