Friday, 17 November 2017

17 नवंबर- स्वेज नहर का उदघाटन हुआ

1869 में भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ने वाली स्वेज नहर का अधिकारिक रूप से उद्घाटन हुआ। सन् 1859 में एक फ्रांसीसी इंजीनियर फर्डीनेण्ड की देखरेख में स्वेज नहर का निर्माण शुरु हुआ था। यह नहर आज 165 किमी लंबी, 48 मी चौड़ी और 10 मी गहरी है। साल 2015 में मिस्र के काहिरा में 72 किमी लंबी नई स्वेज नहर खोल दी गई है। यह पुरानी स्वेज नहर के बगल में बनाई गई है। ताकि दोनों रास्तों पर आवाजाही हो सके।

1278 में इंग्लैड में 680 यहूदियों को नकली मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनमें से 293 को फांसी पर लटकाया गया।

1525 में मुगल शासक बाबर ने भारत को जीतने के मकसद से सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया।


1558 में महारानी मैरी ट्यूदोर की मृत्यु के बाद एलिज़ाबेथ प्रथम ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठीं।


1880 में ब्रिटेन की पहली तीन महिला स्नातकों ने लंदन विश्वविद्यालय से कला-स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

1900 में सरोजिनी नायडू की पुत्री और पश्चिम बंगाल की पूर्व राज्यपाल पद्मजा नायडू का जन्म हैदराबाद में हुआ। 




1903 में रुस की सोशल डेमोक्रैटिक पार्टी 'मेनशेविक' और 'बोल्शेविक' में विभाजित हुई।

1913 में स्टीमशिप लुइस, एटलांटिक और प्रशांत महासागर को जोड़ने वाली पनामा नहर से गुज़रने वाला पहला जहाज बना।

1928 में पुलिस द्वारा किए लाठी-चार्ज में गंभीर रूप से घायल होने के बाद लाला लाजपत राय का निधन हुआ।

1950 में 15 वर्षीय तेनज़िन ग्यात्सो, 14वें दलाई लामा बने।

1961 में आईसीआई बैंक की एमडी और सीईओ चंदा कोछर का जन्म हुआ।

1966 में भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता।

1970 में सोवियत संघ द्वारा निर्मित रिमोट नियंत्रित मूनरोवर 'ल्यूनोखोद 1' चंद्रमा की सतह पर उतरा।

1990 थाईलैण्ड की नदी क्वाई पर निर्मित पुल के निकट खोज में, द्वितीय विश्व युद्ध में मारे गए कैदियों की सामूहिक कब्र मिली।

1993 में नाईजीरिया के जनरल सानी अबाचा ने सैन्य तख्तापलट की कार्यवाही में अर्नेस्ट शोनेकन की सरकार को बर्खास्त किया।

2000 में भष्टाचार के आरोप में पेरू के विवादास्पद राष्ट्रपति एल्बर्टो फूजीमोरी को उनके पद से हटाया गया।

2010 में शोधकर्ताओं ने एक सेकेंड के छठवें भाग तक 38 प्रतिहाईड्रोजन अणुओं को संरक्षित रखने में कामयाबी प्राप्त की। यह पहली बार था जब प्रति पदार्थ को संरक्षित किया जा सका।

2012 में महाराष्ट्र के राजनीतिक दल शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे का निधन हुआ। उन्होंने अपना करियर कार्टूनिस्ट के तौर पर शुरू किया था। बाद में वे उग्र हिंदूवादी राजनेता बने।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment