Monday 20 November 2017

20 नवंबर - आईए टालस्टाय को याद करें

1910 में महान रुसी लेखक लियो टालस्टाय का निधन हो गया। वे उन्नीसवीं सदी के सर्वाधिक सम्मानित लेखकों में से एक हैं। उनका जन्म रूस के एक संपन्न परिवार में हुआ था। उन्होंने रूसी सेना में भर्ती होकर क्रीमियाई युद्ध में भाग लिया, लेकिन अगले ही वर्ष सेना छोड़ दी। गांधी जी पर टाल्स्टाय के लेखन का गहरा असर था। वार एंड पीस, अन्ना कारेनिना उनकी प्रसिद्ध कृतियां हैं। उनका जन्म 9 सितंबर 1828 को हुआ था।

1815 में यूरोप में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूसप्रशिया,आस्ट्रिया और इंग्लैंड ने गठबंधन किया।

1829 में रूस के निकोलायेव और सेवेस्तोपोल क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया। 

1917 में यूक्रेन को गणराज्य घोषित किया गया।

1917में कलकत्ता (अब कोलकाता) में बोस अनुसंधान संस्थान की स्थापना।

1942 में ब्रिटिश सेना ने लीबिया की राजधानी बेनगाजी पर दोबारा कब्जा किया।

1949 में इजरायल में यहूदियों की संख्या दस लाख हुई।

1955 में पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया।

1945 में जर्मनी के शहर न्यूरेम्बर्ग में 20 नाज़ी नेताओं के ख़िलाफ़ मुक़दमे की सुनवाई शुरू हुई।

1981में अफ्रीकी देश बुरुंडी में संविधान अंगीकार किया।


1985 में आज ही के दिन दुनिया के सामने आया। बिल गेट्स ने विंडोज-1 ऑपरेटिंग सिस्टम को बाजार में उतारा। एक नीली स्क्रीन पर आपके काम के प्रोग्रामों के आइकन, माउस रख कर आइटम को सिलेक्ट करना या फिर ड्रॉप डाउन करना इसकी खासियत थी।


1994 में अंगोला सरकार और यूनिटा विद्रोहियों के मध्य 19 वर्ष से जारी संघर्ष की समाप्ति के लिए लुसाका में शांति संधि सम्पन्न।

1997 में अमेरिकी अंतरिक्ष शटल यान 'कोलम्बिया' फ़्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।

1998 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जारया का पहला माड्यूल जारी।

2002 में अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से क़रीब 150 मील दूर बहामा जा रहा 'प्रेस्टीज तेल टैंकर' डूबा।

2003 में तुर्की के इस्ताम्बल में हुए बम विस्फोट में ब्रिटेन के महावाणिज्य दूत सहित 27 लोगों की मृत्यु।


2007 में पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय व प्रान्तीय असेंबलियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया।
  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment