Thursday 9 November 2017

9 नवंबर - नेपोलियन बोर्नापार्ट ने तानाशाह घोषित किया

1799 में सरकार के विरुद्ध तख्तापलट का नेतृत्व करने के बाद नेपोलियन बोर्नापार्ट ने स्वयं को फ्रांस का तानाशाह घोषित किया। नेपोलियन फ्रान्स की क्रान्ति में सेनापति, 11 नवम्बर 1799 से 18 मई 1804 तक प्रथम कांसल के रूप में शासक और 18 मई 1804 से 6 अप्रैल 1814 तक नेपोलियन प्रथम के नाम से सम्राट रहा। नेपोलियन बोनापार्ट का सैन्य जीवन लगभग 20 सालों का रहा। नेपोलियन युद्धों में वो फ्रांसीसी सेना के सेनापति रहे। विश्व के इतिहास में वो सैन्य प्रतिभावों और बहतरीन कमांडरों में से एक के रूप में जाने जाते हैं। 


1903 में कालका शिमला नैरो गेज रेलवे को आम जनता के लिए खोला गया। पहाड़ों की ये ट्रेन अब यूनेस्को के विश्व विरासत की सूची में शामिल है।

1906 में अमेरिकी राष्ट्रपति थिओडोर रूज़वेल्ट अधिकारिक विदेश यात्रा पर अमेरिका के बाहर जाने वाले पहले राष्ट्रपति बने। वे 17 दिन की यात्रा पर पनामा और प्यूर्टो रीको के लिए रवाना हुए।

1911 में जर्मनी के कैसर विल्हेम द्वितीय के राजगद्दी छोड़ने का ऐलान करने और नीदरलैंड पलायन के बाद जर्मनी को गणतंत्र घोषित किया गया।

1934 में अमेरिका के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री और विज्ञान लेखक कार्ल सागान का जन्म हुआ।

1935 ने चीन के शहर शंघाई को अपने कब्जे में लिया।

1953 में कम्बोडिया फ्रांस से स्वतंत्र हुआ।

1962 में प्रसिद्ध समाज सुधारक और शिक्षाविद धोंडो केशव कर्वे का निधन हुआ।

1963 में जापान की मीके कोयला खदानों में हुए विस्फोट से 458 लोग मारे गए और 829 को कार्बन मोनोऑक्साइड से प्रभावित होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

1967 में अमेरिका ने केप कैनेडीफ्लोरिडा से सैटर्न 5 रॉकेट के साथ मानवरहित अंतरिक्षयान अपोलो 4 का प्रक्षेपण किया।

1985 में अनातोली कारपोव को हराकर 22 वर्षीय गैरी कास्पारोव सबसे युवा विश्व शतरंज चैम्पियन बने।

1989 में पूर्व जर्मनी ने बर्लिन की दीवार के चेक-प्वाइंट खोलकर अपने नागरिकों को पश्चिम जर्मनी जाने की अनुमति दी।

1994 में रासायनिक तत्व डार्मस्टेडटियम का खोज की गई।

1998 में ब्रिटेन ने मृत्यु दंड की सजा वाले सभी अपराधों के लिए मृत्यु दंड की सजा को समाप्त किया।

2005 में भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन का निधन हो गया

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 


No comments:

Post a Comment