Monday 13 November 2017

13 नवंबर – मुक्तिबोध का जन्म हुआ

1917 में मुक्तिबोध के नाम से चर्चिच प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि गजानन माधव मुक्तिबोध का जन्म मध्य प्रदेश के श्योपुर में हुआ। उनकी प्रसिद्ध कृति है – चांद का मुंह टेढ़ा है। मुक्तिबोध का जीवन मुफलिसी में गुजरा। वे हिन्दी साहित्य के प्रमुख कवि, आलोचक, निबंधकार, कहानिकार तथा उपन्यासकार थे। उन्हें प्रगतिशील कविता और नयी कविता के बीच का एक सेतु भी माना जाता है।  उनके पिता का नाम माधवराव और माता का नाम पार्वती बाई था। पिता थानेदार थे थे और उज्जैन में पदस्थापित थे। मुक्तिबोध की पढ़ाई अनियमित तौर पर हुई। बाद में मुक्तिबोध राजनांदगांव के दिग्विजय कालेज में प्राध्यापक बने।

1780 में पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का पाकिस्तान के गुजरांवाला में जन्म हुआ।

1831 में स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री तथा गणितज्ञ मैक्सवेल का जन्म हुआ।

1851 में लंदन और पेरिस के बीच टेलीग्राफ कनेक्शन स्थापित किया गया।

1864 में यूनान के नए संविधान को स्वीकार किया गया।


1892 में कहानीकार और गद्य, गीत लेखक राय कृष्णदास का जन्म हुआ।  

1898 में काली पूजा के अवसर पर पूज्य माता श्री शारदा देवी ने निवेदिता के विद्यालय का उद्घाटन किया।


1946 में मैसाच्युसेट्स में प्राकृतिक बादल से पहली बार कृत्रिम बर्फ बनाई गई।

1950 में तिब्बत ने चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।

1968 में पाकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया।

1971 में अमेरिकी विमान मैरिनर-9 ने मंगल ग्रह का चक्कर लगया। यह पहला अंतरिक्ष विमान था जिसने किसी दूसरे ग्रह पर दस्तक दी।


1975 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की।

1985 में पूर्वी कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने के कारण करीब 23,000 लोग मारे गए थे।

1997 में सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।

1998 में चीन के विरोध के बावजूद दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।

2004 में अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया।

2005 मे आतंकवाद के सफाए और दक्षिण कोरिया को विकसित आर्थिक विश्व के मानचित्र में शामिल करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने के भारत के आह्वान पर सहमति के साथ दक्षेस का 13वां शिखर सम्मेलन सम्पन्न हुआ। दक्षेस का 14वां शिखर सम्मेलन भारत में करने का निर्णय।

2007 में कॉमनवेल्थ ने देश में आपात काल हटाने के लिए पाकिस्तान को 10 दिनों का समय दिया। आस्ट्रेलिया में आयोजित एशिया पैसिफ़िक स्क्रीन अवार्ड में भारतीय फ़िल्म 'गांधी माई फ़ादर' को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला।


2008 में 'असम गण परिषद' राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हुई।


2015 में पेरिस में तीन स्थानों पर आतंकवादी हमले में 129 लोगों की मौत हो गई। 

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment