Thursday 2 November 2017

02 नवंबर – जार्ज बर्नार्ड शा का निधन हुआ

1950 में जार्ज बर्नार्ड शा का 97 वर्ष की आयु में निधन हुआ। जार्ज बर्नार्ड शॉ को साहित्य में नोबेल पुरस्कार मिला था।  महान नाटककार और कुशल राजनीतिज्ञ मानवतावादी व्यक्तित्व जार्ज बर्नार्ड  शॉ का जन्म डबलिन मे 26 जुलाई 1856 को हुआ था। अपने माता पिता की तीन संतानो में ये अकेले पुत्र थे। वे सबसे शाकाहारी और महान जीव -जंतु प्रेमी थे।

1774 में अंग्रेज अधिकारी कमांडर इन चीफ ऑफ ब्रिटिश इंडिया राबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या कर ली।


1833 में समाज सुधारक और होम्‍योपैथ को बढ़ावा देने वाले महेंद्रलाल सरकार का जन्‍म हुआ था।

1834 में आज ही के दिन एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था। जिसे वहां अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

1841 में अकबर खान ने अफगानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह कियाजिसमें उसे सफलता मिली।

1852 में फ्रैंकलिन पियर्स अमेरिका के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

1885 में पहले मराठी संगीत नाटककार बलवंत पांडुरंग किर्लोस्कर (अन्ना साहेब) का निधन हुआ।

1889 में उत्तरी डकोटा और दक्षिणी डकोटा अमेरिका के क्रमश: 39वें और 40वें राज्य बने।

1914 में ब्रिटेन ने साइप्रस को अपने साम्राज्य में शामिल किया।

1931 में डूपोंट कपंनी ने कृत्रिम रबर बनाने की घोषणा की।

1949 में नीदरलैंड ने इंडोनेशिया को स्वायत्त राज्य के रूप में मान्यता दी।

1951 में मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में सैनिक मिस्र पहुंचने के रास्ते में थे।
1953 में पाकिस्तान आधिकारिक रूप से इस्लामिक गणराज्य बना।

1986 में बेरूत में इस्लामी चरमपंथियों के जरिए बंधक बनाए गए एक अमरीकी नागरिक डेविड जैकोब्सन को रिहा कर दिया गया था।
2012 में भारतीय-अमेरिकी गणितज्ञ श्रीराम शंकर अभयंकर का निधन हुआ।

1988 में इसराइल में हुए आम चुनावों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका था और दो प्रमुख पार्टियों में सिर्फ़ एक सीट का अंतर था।
 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 


No comments:

Post a Comment