
1781
में ब्रिटिश फौज ने दक्षिण भारत के शहर नागापट्टनम
पर कब्जा कर लिया।
1847 में ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने एनेस्थेटिक के रूप
में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयोग किया।
1936 में केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खोले गए। इसके पहले कई मंदिरों
में जातिगत आधार पर भेदभाव होता था।
1918 में ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र देश बना।
1925 में अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1930 में लंदन में पहली बार गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत इसमें
56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।
1946 काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना पंडित
मदन मोहन मालवीय का निधन वाराणसी में हो गया। उनका जन्म 25 दिसंबर को हुआ था।
1953 में इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद
से इस्तीफा दिया।
1956 में मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1963 में जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गए।
1974 में दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र
महासभा से निलंबित।
1990 में जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण।
1995 में नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।
2001 में न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त
होने से उसमें सवार सभी 260 यात्री मारे गए।
2002 में संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के
आधार पर साइप्रस के लिए एक नयी शांति योजना तैयार की।
2005 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 13वां दक्षेस शिखर
सम्मेलन प्रारम्भ हुआ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद
को समाप्त करने का आह्वान किया।
2007 में सऊदी के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के
पहले खरीददार बने।
2008 में भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन
कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया।
( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )
No comments:
Post a Comment