Saturday 3 February 2018

03 फरवरी- प्रिंटिंग प्रेस के आविष्कारक गुटेनबर्ग का निधन हुआ

1468 में छपाई की मशीन का आविष्कार करने वाले यूहेन गोटेनबर्ग का निधन हुआ। उनका जन्म जर्मनी में हुआ किंतु थोड़े समय बाद वह वर्तमान फ़्रांस के स्टेसबर्ग नगर चले गए। गुटनेबर्ग ने सन 1439 में प्रिंटिंग प्रेस की रचना की जिसे एक महान आविष्कार माना जाता है। इन्होने मूवेबल टाइप की भी रचना की। इनके द्वारा छापी गई बाइबल गुटेनबर्ग बाइबल के नाम से प्रसिद्ध है। गुटनबर्ग के टाइप-मुद्रण के आविष्कार से पूर्व मुद्रण का सारा कार्य ब्लाकों में अक्षर खोदकर किया जाता था। 

1238 में मंगोल शासकों ने रूस के ब्लादीमीर शहर पर कब्जा कर लिया था।

1690 में अमेरिका की कॉलोनी ऑफ मेसोच्युसेट्स में पहली बार पेपर से बनी हुई मुद्रा का इस्तेमाल हुआ था। 

1509 में दीव की लड़ाई आज ही के दिन लड़ी गई थी। इसे चौल की दूसरी जंग भी कहा जाता है।

1760 में सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को बुरी तरह हराया।

1815 में विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया।


1925 में बम्बई (अब मुंबई) से कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन सेवा शुरू हु

1934 में पहली बार आज के ही दिन हवाई जहाजों से पार्सेल भेजने का सिलसिला शुरू हुआबर्लिन से पहले हाइंकेल हे नाम के विमान से 70 किलो चिट्ठियां और पार्सेल श्टुटगार्ट लाए गएजिस कंपनी ने उसे शुरू किया उसे आज लुफ्थांसा के नाम से जाना जाता है।



1945 में रूस द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने पर सहमत हुआ।

1954 में प्रयाग में कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में पांच सौ लोग मारे ग

1969 में तमिलनाडु के लोकप्रिय नेता एवं पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री सीएन अन्ना दुरै का निधन।

1970 में ओड़िशा के तल्चर शहर में देश की पहली और विश्व की सबसे लंबे कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी गई।

1972 में जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।

1978 में महाकवि शंकर कुरुप का निधन हो गया

1988 में भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी आईएनएस चक्र सैन्य बेड़े में शामिल किया गया। 



 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment