Wednesday 14 February 2018

14 फरवरी – वैलेंटाइन डे की शुरुआत हुई

270 में 14 फरवरी को वैलेंटाइन को मौत की सजा दी गई। ऐसा भी कहा जाता है कि संत वैलेंटाइन ने जेल में रहते हुए जेलर की बेटी को खत लिखा थाजिसमें अंत में उन्होंने लिखा था - तुम्हारा वैलेंटाइन। वैलेंटाइन के प्रेम के संदेश को आज भी लोग दुनिया में जिंदा रखे हुए हैं। वैलेंटाइन को इस महान सेवा के लिए संत की उपाधि दी गई। तब से लेकर हर साल दुनिया भर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे के तौर पर मनाया जाता है।


1483 में प्रथम मुगल बादशाह बाबर का जन्म उजबेकिस्तान के अंधीजान में हुआ। 
1537 में गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह की पुर्तगालियों से बच कर भागने के दौरान डूबने से मौत।
1556 में पंजाब के गुरुदासपुर जिले के कलानौर में अकबर का राजाभिषेक हुआ।उस समय अकबर की उम्र मात्र 13 वर्ष थी।
1658 में शाहजहां के बाद दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने लिए हुए बहादुरपुर की युद्ध में दारा शिकोह ने शाह शुजा को हराया।
1670 में रोमन कैथोलिक सम्राट लियोपोल्ड प्रथम यहूदियों को वियाना से बाहर किया।
1743 में हेनरी पेलहम ब्रिटेन के वित्त विभाग के पहले प्रमुख बने।
1881 में कोलकाता में भारत के पहले होमयोपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना।
1899 में अमेरिकी कांग्रेस ने संघीय चुनाव में वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी ।
1912 में इंग्लैंड में पहली बार डीजल इंजन वाली पनडुब्बी का जलावतरण किया गया।
1920 में शिकागो में महिला मतदाता लीग की स्थापना की ग
1945 में पेरू, पराग्वे , चिली और इक्वाडोर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य बने।
1989 में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम पर आधारित पहला उपग्रह अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा के पास स्थापित किया गया।
2005 में वीडियो- शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब की शुरुआत हुई।


(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment