Friday 9 February 2018

09 फरवरी - माइकेल मधुसूदन दत्त ईसाई बने

1843 में उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म अपनाया। इनके पिता राजनारायण दत्त कलकत्ते के प्रसिद्ध वकील थे। 1837 में हिंदू कालेज में प्रवेश किया। मधुसूदन दत्त अत्यंत कुशाग्र बुद्धि के विद्यार्थी थे। एक ईसाई युवती के प्रेमपाश में बंधकर उन्होंने ईसाई धर्म ग्रहण करने के लि कालेज छोड़ दिया। दत्त का जन्म 1824 में जेस्सोर ( अब बांग्लादेश) में हुआ था। 

 1667 में रूस और पोलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

 1775 में ब्रिटेन ने अपने अमेरिकी उपनिवेश राज्य के मैसोच्युसेट्स को बागी घोषित कर दिया था।

1788 में आस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1801में फ्रांस और आस्ट्रिया ने लुनेविल्लै शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।



1846 में कार उद्योग के अग्रणी रहे और लग्जरी कार ब्रांड मायबाख की शुरुआत करने वाले जर्मन इंजीनियर विलहेम मायबाख का जन्म हुआ था।

1900 में ड्वाइट डेविस ने टेनिस प्रतियोगिता डेविस कप की शुरुआत की थी। 


1931 में भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।

1941 में ब्रिटिश सेना ने लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर कब्जा किया।


 1951 में स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।

1962में अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1962 में जमैका ने स्‍वतंत्र देश बनने के लिए दस्‍तावेजों पर हस्‍ताक्षर किए।

 1970 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ का जन्म  न्यू साउथ वेल्स में हुआ था। 

1979 में अफ्रीकी देश नाइजीरिया में संविधान बदला गया।

1999 में भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म एलिजाबेथ आस्कर पुरस्कार हेतु नामित ।


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment