Friday 2 February 2018

02 फरवरी – बिहार के लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद का जन्म हुआ

1814 में कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना हुई। यह देश का सबसे पुराना और सबसे समृद्ध संग्रहालय है। इंडियन म्युजिम ने 2014 में अपना शानदार 200वां साल मनाया। संग्रहालय मे भारतीय इतिहास, पुरातत्व, मूर्तिकला, मानव सभ्यता का विकास आदि की शानदार झांकियां है। यह इतिहास और विज्ञान दोनों में रूचि रखने वालों को अपनी ओर आकर्षित करता है।


1556 में चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब आठ लाख तीस हजार लोगों की मौत हुई।

1626 में चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने।

1788 में देश में प्रशासनिक सुधारों के लिये पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।


1862 में शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।

1878 में यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915 में लोकप्रिय लेखक खुशवंत सिंह का जन्म हुआ . उनका निधन 20 मार्च 2014 को 99 साल की अवस्था में हुआ.  हिस्ट्री आफ सिख और ट्रेन टू पाकिस्तान उनकी प्रमुख कृतियां हैं .

1922 बिहार के लेनिन नाम से विख्यात क्रांतकारी नेता शहीद जगदेव प्रसाद का जन्म कुरहारी ग्राम में हुआ. उन्होंने नारा दिया था- सौ में नब्बे शोषित हैं नब्बे भाग हमारा है। 

1939 में हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किए।

1952 में मद्रास में भारत ने पहला टेस्ट क्रिकेट जीता।

1953 में अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन किया गया।

1977 में गायिका शकीरा का जन्म हुआ। शकीरा ने अब तक दो ग्रैमी खिताब के आलावा सैंकड़ों और पुरस्कार जीते हैं। उन्हें गोल्डन ग्लोब एवार्ड्स के लिए भी नामांकित किया गया है. उनके गीत "वेनेवर, वेरेवर" और "हिप्स डोंट लाई" काफी लोकप्रिय हैं।


2004 में स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैकिंग पर बने रहे और रिकार्ड बनाया।

2007 में आईपीसीसी ने ग्लोबल वार्मिग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की ।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment