Monday 12 February 2018

12 फरवरी – चार्ल्स डार्विन का जन्म ब्रिटेन में हुआ

1809 में वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म ब्रिटेन में हुआ। उनकी मृत्यु 19 अप्रैल 1882 में हुई। चार्ल्स डार्विन ने क्रम विकास के सिद्धान्त का प्रतिपादन किया। विकासवाद कहलाने वाला यही सिद्धांत आधुनिक जीवविज्ञान की नींव बना। डार्विन को इसीलिए मानव इतिहास का सबसे बड़ा वैज्ञानिक माना जाता है। उनका शोध आंशिक रूप से 1831 से 1836 में एचएमएस बीगल पर उनकी समुद्र यात्रा के संग्रहों पर आधारित था।  आज जो हम सजीव चीजें देखते हैंउनकी उत्पत्ति तथा विविधता को समझने के लिए उनका विकास का सिद्धान्त सर्वश्रेष्ठ माध्यम बन चुका है। संचार डार्विन के शोध का केन्द्र-बिन्दु था। 

1809 में अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म हुआ। अब्राहम लिंकन का जन्म एक गरीब अश्वेत परिवार में हुआ था। वे अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल 1861 से 1865 तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। उन्होंने अमेरिका को उसके सबसे बड़े संकट - गृहयुद्ध (अमेरिकी गृहयुद्ध) से पार लगाया। अमेरिका में दास प्रथा के अंत का श्रेय लिंकन को ही जाता है। 

 1266 में दिल्ली के सुल्तान नसीरुद्दीन शाह का निधन।

1502 में वास्को-डी-गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए जहाज में लिस्बन से रवाना हुआ।

1544 में इंग्लैंड में राजद्रोह के आरोप में जेन जेन ग्रे को मौत की सज़ा दी  गई।

1577 में नीदरलैंड के नये गवर्नर आस्ट्रिया के डान जान ने गृहयुद्ध समाप्त करने का आदेश जारी किया।

1610 में  फ़्रांस नरेश हेनरी चतुर्थ ने जर्मन प्रोटेस्टेंट यूनियन के साथ समझौता किया।

1689 में  विलियम और मेरी इंग्लैंड के राजा तथा रानी घोषित किए गए।

1736 में  नादिरशाह फ़्रांस का शासक बना।

1742 में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख चेहरा नाना फ़ड़नवीस का जन्म हुआ।

1885 में जर्मन ईस्ट अफ़्रीका कम्पनी का गठन हुआ।

1899 में जर्मनी ने स्पेन से मेरिनास कैरोलिन और पिल्यू द्वीप ख़रीदे।

1912 में चीन में मंचु वंश ने गद्दी छोड़ दी।

1928 में गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की।

1934 में फ़्रांस में श्रमिक आम हड़ताल पर चले गए।

1953 में सूडान के बारे में ब्रिटेन और मिस्र के बीच समझौता हुआ।

1974 में मास्को में नोबेल पुरस्कार विजेता सोवियत संघ के अलेक्जेंडर सोल्जेनित्शिन को गिरफ़्तार किया गया।


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment