Thursday 22 February 2018

22 फरवरी – बा का बापू का साथ छोड़ गईं

1944 में महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का पुणे के आगा खां पैलेस में निधन हो गया। कस्तूरबा गांधी का जन्म 1869 ई. में महात्मा गांधी की तरह काठियावाड़ के पोरबंदर नगर में हुआ था। कस्तूरबा आयु में गांधी जी से 6 मास बड़ी थीं। कस्तूरबा गांधी के पिता 'गोकुलदास मकनजीसाधारण स्थिति के व्यापारी थे। गोकुलदास मकनजी की कस्तूरबा तीसरी संतान थीं। बा के नाम से विख्यात कस्तूरबा ने भारत के स्वाधीनता आन्दोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। 
 1732 में अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्म आज ही के दिन हुआ था वॉशिंगटन अमेरिकी जनरल थे और 1781 में उन्होंने यॉर्कशायर में कॉर्नवॉलिस को पराजित किया। उनका जन्म वर्जीनिया में वेस्ट मोरलैंड काउंटी में हुआ
 1495 में फ़्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्सइटली पहुंची।

 1724 में स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।

1746 में फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।

1775 में यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।
1845 में डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने सेरामपुर और बालासोर को ईस्ट इंडिया कंपनी ने खरीदा।
1958 में स्वतंत्रता सेनानी और नेता अबुल कलाम आजाद का निधन हुआ। उन्होंने इंडिया विन्स फ्रीडम नामक प्रसिद्ध पुस्तक लिखी है।
1979 में कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1980 में अफगानिस्तान में सैनिक शासन लागू होने की घोषणा ।
1998 में जापान के नगानो शहर में अठारहवें शीतकालीन आेलंपिक खेल का समापन।
2011 में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत। 

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment