Tuesday 20 February 2018

20 फरवरी – मिजोरम 23वां राज्य बना

1987 में मिजोरम भारत का 23वां राज्य बनाया गया। भारत सरकार और मिजो नेशनल फ्रंट के बीच 30 जून 1986  को एक समझौता हुआ जिसे मिजो समझौता कहा जाता है। इस ऐतिहासिक समझौते के बाद मिजोरम को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला। कभी मिजोरम असम का हिस्सा हुआ करता था। 1950 के बाद ही यहां अलग राज्य की मांग को लेकर आंदोलन जोर पकड़ने लगा था यहां के लोगों के जन आकंक्षाओं के अनुरूप मिजोरम 1972 में पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू होने पर केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। 
1547 में हेनरी अष्टम की मृत्यु के बाद किंग एडवर्ड षष्टम ने इंग्लैंड की सत्ता संभाली।

1811 में ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया।

1835 में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।

1846 में अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा किया।

1847 में रायल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।

1868 में  ‘अमृत बाजार पत्रिकाका पहला सप्ताहिक अंक बांगाली में प्रकाशित।

1947 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लेमेंट अट्टली ने घोषणा की कि ब्रिटेन जून 1948 तक भारत को छोड़ देगा।

1950 में  नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई आैर राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन।

1965 में नासा द्वारा प्रेक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटाे और जरूरी डेटा भेजे।

1968 में मुंबई के केईएम अस्पताल में पहली बार हृदय प्रत्यारोपण किया गया। डाक्टर पी.के. सेन ने यह जटिल सर्जरी की।

1975 में मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।

1976 में बॉम्बे हाई ने व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए कच्चे तेल का उत्पादन शुरु किया।


2015 में स्विटरजलैंड के राफ्ज शहर मेंदो ट्रेनों के टक्कर में 50 लोगों की मौत।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment