Tuesday 6 February 2018

06 फरवरी – कवि प्रदीप का जन्म हुआ

1915 में मध्य प्रदेश के बडनगर ( उज्जैन के पास) मे हिंदी के महान कवि और गायक कवि प्रदीप का जन्म हुआ। उनका असली नाम रामचंद्र नारायण जी द्विवेदी था। कवि प्रदीप की शुरुआती शिक्षा इंदौर के 'शिवाजी राव हाईस्कूल' में हुई, जहाँ वे सातवीं कक्षा तक पढ़े। इसके बाद की शिक्षा इलाहाबाद के दारागंज हाईस्कूल में संपन्न हुई। 1998 में 11 दिसंबर को महान कवि और गायक कवि प्रदीप का निधन मुंबई में हो गया। उन्होंने ऐ मेरे वतन के लोगों और आओ बच्चों तुम्हे दिखाएं....जैसे कालजयी गीत लिखे। लता मंगेशकर द्वारा गाए ए मेरे वतन के लोगों...गीत का तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की उपस्थिति में 26 जनवरी 1963 को दिल्ली के रामलीला मैदान में सीधा प्रसारण किया गया। गीत सुनकर जवाहरलाल नेहरू के आंख भर आए थे।

1716 में ब्रिटेन और हालैंड के बीच गठबंधन का नवीनीकरण हुआ।

1778 में ब्रिटेन ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1778 में फ्रांस ने अमेरिका को मान्यता प्रदान की।

1838 में फ़्रांस के संगीतकार जॉर्ज बीजे का जन्म हुआ। उन्होंने अपने संगीतकार पिता से शिक्षा ली युवाकाल तक पहुंचने तक उन्हें संगीत के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त हो गई।

1890 में सरहदी गांधी , सीमांत गांधी या फ्रंटियर गांधी के नाम से मशहूर महान स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान का जन्म पाकिस्तान में हुआ। खा अब्दुल गफ़्फार खान सीमा प्रांत और बलूचिस्तान के एक महान राजनेता थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। वे महात्मा गांधी के अनुयायी थे। उनका निधन 20 जनवरी 1988 को पेशावर में हुआ। उन्होंने अत्यंत सादगी पर जीवन जीया। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 


1899 में स्पेन और अमेरिका के मध्य लड़ाई समाप्त हुई, सीनेट ने शांति प्रस्ताव पास किया।

1911 में अमेरिका के एरिजोना में पहला वृद्धाश्रम खोला गया।

1918 में ब्रिटेन की 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मत देने का अधिकार मिला।

1922 में वाशिंगटन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हथियारों को नियंत्रित और कम करने के लिए पंचमुखी समझौता हुआ।

1931 में प्रसिद्ध वकील और नेता मोतीलाल नेहरू का लखनऊ में निधन हुआ।
वे पंडित जवाहर लाल नेहरु के पिता थे।

1935 में तुर्की चुनाव में महिलाओं को मताधिकार का अधिकार मिला।

1936 में खोजियों के एक दल ने चार वर्ष के गहन प्रयास के बाद विश्व के सबसे ठंडे क्षेत्र का पता लगाया।

1941 मे ब्रिटिश सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर कब्जा किया।

1948 में पहली बार रेडियो नियंत्रित विमान को उड़ाया गया।

1952 में एलिजाबेथ द्वितिय ने इंग्लैंड की महारानी की गद्दी संभाली। वह उस समय महज 26 साल की थी। उस वक्त ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल थे।

1959 में अन्ना चांडी भारत में उच्च न्यायालय में नियुक्त होने वाली पहली महिला न्यायाधीश बनी।

1968 मे फ्रांस के ग्रेनोबल शहर में दसवें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरु हुए।

1979 मे लाहौर सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार भुट्टो की मौत की सजा बरकरार रखी।

2002 मे भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया।
( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment