Saturday 10 February 2018

10 फरवरी - काशी विद्यापीठ की स्थापना हुई

1921 में काशी विद्यापीठ की स्थापना वाराणसी में महात्मा गांधी के कर कमलों से संपन्न हुआ। इसे भारतीय संस्कृति से जुड़ी शिक्षा देने के उद्देश्य से बनाया गया था। बाद में इसे विश्वविद्यालय का दर्जा मिला। काशी विद्यापीठ के परिसर में भारत माता का मंदिर भी है। देश रत्न शिवप्रसाद गुप्त ने इसकी स्थापना के लिए जमीन दी। अब इसका नाम महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ हो गया है। 


1257 में हलगु खान और मंगोलों ने इस्लाम की राजनैतिक और सांस्कृतिक राजधानी बगदाद को जला दिया। इसके साथ ही अब्बासियों की खिलाफत का अन्त हो गया।

1616 में ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुगल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आए।

1692 में कलकत्ता के संस्थापक जॉब चारनॉक का कलकत्ता में निधन हो गया

1763 में पेरिस की संधि से फ्रांसीसी-भारतीय युद्ध की समाप्ति।

1818 में अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।

1846 में अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।

1879 में अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।

1904 में जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।

1912 में ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना।

1916 में ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ।

1918 में सोवियत नेता लियों ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।
  
1933 मे जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।

1947 में नीदरलैंड्स रेडियो यूनियन की स्थापना हुई।

1959 में अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत 265 घायल हो गए

1961 में कनाडा में नियाग्रा जलप्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।

1966 में यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफा दिया।

 1972 में सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment