Thursday 8 February 2018

8 फरवरी – शेर अली ने लार्ड मेयो की हत्या कर दी

1872 में अंडमान के पोर्ट ब्लेयर में शेर अली नामक एक सजायाफ्ता अफगाना कैदी ने गवर्नर लार्ड मेयो पर हमला  करके हत्या कर दी।  लार्ड मेयो ब्रिटिश भारत का अकेला गवर्नर जनरल रहा है जिसकी इस तरह से हत्या हुई। वह 8 फरवरी 1872का दिन था। ब्रिटिश गवर्नर जनरल लार्ड मेयो पोर्ट ब्लेयर के दौरे पर थे। वे माउंट हैरियट की ठंडी वादियों का चार घंटे तक लुफ्त उठाकर लौट रहे थे। उनके साथ सुरक्षा का पूरा लाव लश्कर मौजूद था। इसी दौरान शेर अली अफरीदी ने उस वक्त के गर्वनर जनरल लॉर्ड मेयो की हत्या कर दी थीजो वाकई में पूरे अंग्रेजी राज के लिए बड़ा झटका था।

1971 में दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नैस्डैक की शुरुआत हुई। अमेरिका के वॉल स्ट्रीट पर पिछले चार दशकों से भी ज्यादा समय से नैस्डैक वित्तीय बाजार का केन्द्र बना हुआ है।

1238 में मंगोलों ने व्लादिमीर नामक रूसी शहर को आग के हवाले किया।
1785 में  1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा।

1905 में हैती और उसके आस पास के द्वीप समूहों पर आये जबरदस्त चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।

1909  में यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किया गया।
1943 में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के केल से एक नौका के जरिये जापान के लि रवाना हु
1971 में दक्षिणी वियतनामी सेना ने लाओस पर हमला किया।

1979 में अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1986 में दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।

1994 में क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को ध्वस्त किया।

1999 में अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ।
2002 में भारत व रूस के बीच चार रक्षा समझौते सम्पन्नविमानवाहक पोत गोर्शकोव का सौदा अटक गया।

अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में 19वें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरू हुआ।
2005 में इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच शर्म अल शेख़ (मिस्र) शिखर सम्मेलन में हिंसा समाप्त करने की घोषणा।

2006 में सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते सम्पन्न हुए।

  
( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment