Wednesday 21 February 2018

21 फरवरी – कवि निराला का जन्म हुआ

1896 में हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि,साहित्यकार और लेखक सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म बंगाल के मेदिनीपुर में हुआ। वे छायावादी कविता के आधार स्तंभ माने जाते हैं। जूही की कली उनकी प्रसिद्ध कविता है।
निराला जी एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार थे। उन्होंने कई रेखाचित्र भी बनाए। उनका व्यक्तित्व अतिशय विद्रोही और क्रान्तिकारी तत्त्वों से निर्मित हुआ है। 



1842 में अमेरिका में जॉन ग्रीनाफ को सिलाई मशीन का पेटेंट अधिकार मिला।

1848 में कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंगेल्स ने कम्युनिस्ट घोषणापत्र प्रकाशित किया।

1878 में अमेरिका के कनेक्टिकट में पहली टेलीफोन डायरेक्टरी जारी की गई।

1878 में पुड्डुचेरी स्थित अरविंदो आश्रम की मां मीरा अलफासा का पेरिस में जन्म।

1948 में स्वतंत्र भारत के संविधान का ड्राफ्ट संविधान सभा के अध्यक्ष को पेश किया गया।

1952 में ढाका यूनिवर्सिटी के छात्रों और कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उर्दू थोपे जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध रोक पाने में नाकामयाब होने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दीं. इस घटना में चार छात्र मारे गए।


1959 में नयी दिल्ली में प्रेस क्लब आफ इंडिया की स्थापना।

1973 में सिनाई रेगिस्तान में, इजरायली लड़ाकू विमान ने लीबिया अरब एयरलाइंस के विमान-114 को मार गिराया जिससे इसमें सवार 108 लोगों की मौत हो बई।

1991 में भारतीय अभिनेत्री नूतन का निधन हो गया। वे फिल्म मिलन में सुनील दत्त की अभिनेत्री थीं।

1998 में हिंदी फिल्मों को लोकप्रिय चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का निधन हो गया।

1999 में यूनेस्को ने प्रतिवर्ष 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मातृभाषा दिवस को मनाने का उद्देश्य है भाषाओं और भाषाई विविधता को बढ़ावा देना है।


1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।

2013 में भारत के हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाके में 17 लोगों की मौत, 119 घायल हुए।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment