Sunday 25 February 2018

25 फरवरी – पंडित बीरबल युद्ध में मारे गए

1586 में अकबर के दरबारी कवि और नवरत्नों में मशहूर पंडित बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में पाकिस्तान के स्वात घाटी में मारे गए। बीरबल अपनी हाजिरजवाबी के लिए प्रसिद्ध हैं। अकबर बीरबल के किस्से और चुटकुले मशहूर हैं। उनका जन्म 1528 में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनका असली नाम महेशदास दुबे था, वे मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सोन नदी के किनारे बसे घोघरा गांव में पैदा हुए थे। उनके पिता का नाम गंगादास और मां का नाम अनाभा देवी था। बीरबल फारसी और संस्कृत के विद्वान थे। बाद में उन्होंने अकबर द्वारा चलाए गए धर्म दीन-ए-इलाही को अपना लिया था।


1760 में क्लाइव ने प्रथम बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस आया।

1788 में पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।

1894 में धार्मिक नेता मेहर बाबा का पुणे में जन्म हुआ।

1921 में जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने कब्जा किया।

1925 मे जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।

1945 में दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान टर्की ने जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।

1962 में आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई।

1975 में सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी थी।

1980 में ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी साल जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था।

 1988 में सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।

 1991 में वारसा संधि के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हंग्री में एक सम्मेलन के दौरान उस संधि के निरस्त होने की घोषणा की।
1991 में खाड़ी युद्ध के दौरान इराक के एक मिसाइल ने सउदी अरब स्थित 25 अमेरिकी सैनिकों को मार डाला था।

1994 में हेब्रॉन में डॉक्टर बरुच गोल्डस्टीन ने स्वचालित राइफल से 25 फ़िलीस्तीनी श्रद्धआलुओं को मार दिया। इसके बाद उन्हें भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला था। 

2000 में रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन किया।

2003 में गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में 'क्वालालंपुर घोषणा' स्वीकृत।

 2006 मे दीपा मेहता की फ़िल्म 'वाटर' को 'गोल्डेन किन्नारी' पुरस्कार मिला।

2008 में एचडीएफसी और सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई। 

2018 हिंदी फिल्मोें की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का 45 साल की उम्र में दुबई में निधन हो गया। 

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment