Wednesday 28 February 2018

28 फरवरी - रमन प्रभाव की खोज हुई

1928 में महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने रमन ने कोलकाता में एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक खोज की थी, जो 'रमन प्रभाव' के रूप में प्रसिद्ध है। रमन की यह खोज 28 फरवरी 1930 को प्रकाश में आई थी। इस कारण 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके लिए सीवी रमन नोबेल पुरुस्कार दिया गया।

1580 में गोवा से पहला ईसाई मिशनरी अकबर के दरबार फतेहपुर सीकरी आया।

1712 में मुगल बादशाह बहादुर शाह प्रथम की लाहौर में मृत्यु हुई।

1847 में अमेरिका ने सकरामेंटो के युद्ध में मेक्सिको को पराजित किया।

1919 में अमानुल्ला खान अफगानिस्तान का बादशाह बना।

1922 में मिस्र ने ब्रिटेन से दोबारा आजादी प्राप्त की।

1936 में जवाहर लाल नेहरु की पत्नी कमला नेहरु का स्विटजरलैंड में निधन। 8 फरवरी 1916 को उनका विवाह जवाहर लाल नेहरु के संग हुआ था।

1944 में संगीतकार रविंद्र जैन का जन्म अलीगढ में हुआ .

1947 में चीनी राष्ट्रीय पार्टी कोमिंटांग के खिलाफ ताईवान में प्रदर्शन किया गया।

1948 में ब्रिटेन के सैनिकों का आखिरी दस्ता भारत से रवाना हुआ।

1963 में भारत के पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का निधन पटना में हुआ। उनकी समाधि सदाकत आश्रम के पास गंगा तट पर बनी है। बिहार के जीरादेई के रहने वाले डाक्टर राजेंद्र प्रसाद का स्वतंत्रता आंदोलन में अमूल्य योगदान था।

1974 में ब्रिटेन के संसदीय चुनाव में त्रिशंकु परिणाम आया।

1975 में अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल से परमाणु परीक्षण किया।

1986 में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाए जाने की शुरूआत ।

1991 में अमेरिका तथा गठबंधन सेना ने इराक में युद्ध विराम की घोषणा की।

1995 में अमेरिका के कोलोराडो में देनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू।

1997 में पाकिस्तान में भूकंप से 45 की मौत।

2011 में ओमान में लोकतंत्र समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में 6 लोग मारे गए। 

2018 में कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का निधन .


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment