Thursday 1 February 2018

01 फरवरी – एके हंगल का जन्म हुआ

1914 में अभिनेता अवतार किशन हंगल का जन्म हुआ था। उनका निधर 26 अगस्त 2012 को हुआ। उनको शोले फिल्म के संवाद – इतना सन्नाटा क्यों है भाई के लिए याद किया जाता है। हंगल एक चरित्र अभिनेता थे। 55 की उम्र में फिल्म लाइन में प्रवेश वाले हंगल को उनकी उम्र की वजह से ज्यादातर बड़े बुजुर्गों के ही किरदार निभाने को मिले। पर्दे पर पिता, दादा, चाचा, दोस्त नौकर के तमाम किरदारों में मजबूर और निरीह दिखने वाले हंगल की असल जिंदगी भी आखिरी वक्त में कुछ वैसी ही हो चली थी।


1797 में लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल बने।

1790 में न्यूयार्क शहर में पहली बार 'सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स' का आयोजन किया गया।

1793 में फ़्रांस ने 'यूनाइटेड किंगडम' और नीदरलैंड पर युद्ध की घोषणा की।


1814 में फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की म हो गई।

1827में कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई।

1835 में  ईस्ट इंडिया कंपनी ने दार्जिलिंग क्षेत्र को सिक्किम से लीज पर लिया।

1835 में मॉरीशस में गुलामी प्रथा को समाप्त किया गया।

1881 में दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन कालेज की स्थापना हुई।

1884 में डाक बीमा योजना की शुरूआत हुई।

1884 में आक्सफोर्ड डिक्शनरी का पहला वॉल्‍यूम प्रकाशित हुआ था।


1908 में पुर्तगाल राजा कार्लोस (प्रथम)और उनके बेटे राजकुमार लुइस फिलीप की लिस्बन में हत्या।

1924 में ब्रिटेन ने पूर्व सोवियत संघ (यूएसएसआर) को मान्यता दी।

1953 में नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आई बाढ़ से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई जिसमें सिर्फ नीदरलैंड में ही 1836 लोग मारे गए।

1964 में यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया का गठन हुआ।

1972 में भारतीय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण का गठन।

1977 में  भारतीय नौसेना तटरक्षक बल का गठन।

1979 में  ईरानी नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खोमैनी निर्वासन के 15 साल के बाद तेहरान वापस आए।

1991 में अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1200 लोगों की मौत।

2002 में अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।

2003 में अंतरिक्ष से पृथ्वी की कक्षा में लौटते समय अंतरिक्ष यान कोलंबिया दुर्घटनाग्रस्त। इस हादसे में कल्पना चावला सहित सभी सातों अंतरिक्ष यात्री मारे गए। कल्पना चावला के नाम पर करनाल में ताराघर बना है।


2017 में भारत के बजट इतिहास में 93 साल बाद रेल बजट को आम बजट में फिर से सम्मिलित कर लिया गया। 


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment