Monday 5 February 2018

05 फरवरी - लोकप्रिय कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का जन्म हुआ

1916 में हिंदी के लोकप्रिय कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का जन्म हुआ। उनका निधन 07 अप्रैल 2011 को हुआ। वे हिंदीऔर संस्कृत के कविलेखक एवं आलोचक थे। उन्होने 2010 में पद्मश्री सम्मान लेने से मना कर दिया था। इसके पूर्व 1994 में भी उन्होंने पद्मश्री सम्मान नहीं स्वीकारा था। शास्त्री जी छायावादोत्तर काल के सुविख्यात कवि थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें भारत भारती पुरस्कार से सम्मानित किया था। आचार्य का काव्य-संसार बहुत ही विविध और व्यापक है।

 1679 में जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1783में  इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गए। 

1900 में अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।

1904 में क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ।

1917 मे मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।

1922मे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।

1924 में रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनविच से हुआ।

1931 में मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी।

1961 में ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।


1962 में फ्रांस के राष्ट्रपति चार्ल्स डी गाल ने अल्जीरिया को स्वतंत्रता देने की घोषणा कर थी।

1963 में मार्टिन श्मिडट् ने आभासी तारकीय रेडियो-स्त्रोत में रेड शिफ्ट की खोज कर थी। 

1996 में इंग्लैंड में पहली बार जीएम टमाटरों से बनी प्यूरी वहां के बाजारों में बिकनी शुरू हुई. यह प्यूरी उन खास जीएम टमाटरों से बनाई गई थी जिसमें से टमाटर को सड़ाने वाला जीन या आनुवंशिक सूचक अलग कर दिया गया था।

2004 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी।

2007 में भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स अन्तरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।

2008 में पंजाब में पटियाला की विशेष अदालत ने कंधार विमान अपहरण मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।



( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment