Friday 23 February 2018

23 फरवरी – मधुबाला ने इस दुनिया को अलविदा कहा

1969 में हिंदी की फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री मधुबाला इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके अभिनय, प्रतिभा, व्यक्तित्व और खूबसूरती को देख कर बड़ी संख्या में समीक्षक उन्हें भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महान अभिनेत्री मानते हैं। उनका जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था। उनका मूल नाम बेगम मुमताज जहां देहलवी था। उन्होने गायक किशोर कुमार से 1960 में विवाह किया था। उन्हें मुगले आजम में अनारकली की भूमिका के लिए खास तौर पर याद किया जाता है।


1768 में कर्नल स्मिथ ने ब्रिटिश सत्ता को स्वीकार कर चुके हैदराबाद के निजाम के साथ शांति समझौता किया।

1919 में इटली में बेनितो मुसोलिनी द्वारा फासिस्ट पार्टी का गठन हुआ

1923 में वैज्ञानिक एस्टेबन टेराडास के निमंत्रण पर अल्बर्ट आइंस्टीन ने बार्सिलोना, स्पेन की यात्रा की। 

1940 में रूसी सेनाओं ने यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर कब्जा किया।

1945 में कनाड़ा की सेनाओं ने जर्मनी के कलकार क्षेत्र पर कब्जा जमाया।

1945 में जापान द्वारा नियंत्रित टापू ईवो जीमा पर अमरीका ने अपना झंडा फहराया था।

1952 में कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।

1958 में अर्जेंटीना के महान फार्मूला वन चालक खुआन मानुएल फांगियो का जन्म हुआ।


1962 में अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1967 में अमेरिकी सेनाओं ने वियतनाम युद्ध में बड़ा हमला शुरु किया।

1974 में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हर्शल गिब्स का जन्म केपटाउन में हुआ था। गिब्स ने अपने अंतरराष्टरीय टेस्ट कॅरियर की शुरुआत 1996 में भारत के खिलाफ कोलकाता में की थी।

1998 में जैविक एवं रासायनिक हथियारों की जांच को लेकर हुए गतिरोध को समाप्त करने के लिए संयुक्त राज्य महासचिव कोफी अन्नान व इराकी उपप्रधानमंत्री तारिक अजीज के बीच ऐतिहासिक समझौता  हुआ।

2014 में रूस के सोच्चि शहर में 22वें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन हुआ।



( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment