Wednesday 7 February 2018

07 फरवरी - उपन्यासकार चार्ल्स डिकेंस का जन्म हुआ

1812 में विक्टोरियन युग के सबसे लोकप्रिय अंग्रेजी उपन्यासकार चार्ल्स डिकेंस का जन्म हुआ। वे एक सशक्त सामाजिक आंदोलन के सदस्य भी थे।चार्ल्स के लगभग दर्जन भर प्रमुख उपन्यासलघु कथाओं की एक बड़ी संख्याअनेकों नाटक और कई गैर कल्पना किताबें आज भी सबसे अधिक लोकप्रिय हैं।उनका निधन 9 जून 1870 को हुआ। ऑलिवर ट्विस्ट,डेविड कॉपरफील्डलिटिल डॉरिटग्रेट एक्स्पेक्टैशन चार्ल्स डिकेंस की प्रसिद्ध कृतियां है।

1792 में आस्ट्रेलिया एवं प्रुशिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

1831 में यूरोपीय देश बेल्जियम ने संविधान को स्वीकार किया।

1856 में तस्मानिया की संसद ने दुनिया में पहली बार गोपनीय मतपत्र की व्यवस्था की। 

1856 में नवाब वाजिद अली शाह द्वारा अवध राज्य का ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में शांतिपूर्ण विलय।

1904 में अमेरिका के बाल्टिमोर में जबरदस्त आग लगने से पन्द्रह सौ इमारतें जल कर खाक।

1908 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी और क्रांतिकारी साहित्य के लेखक मनमथनाथ गुप्त का जन्म वाराणसी में हुआ। उनका निधन 26 सितंबर 2000 को दिल्ली में हुआ।

1915 में चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ।

1929 में महान गांधीवादी कार्यकर्ता एस एन सुब्बाराव का जन्म हुआ. वे कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय संगठक भी रहे। चंबल में डाकुओं के सरेंडर में उनकी बड़ी भूमिका रही। 

1940 में ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ।

1942 में यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1945 में ब्रिटेन,  अमेरिका और रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण पर चर्चा की।

1947 में अरब और यहूदियों ने फिलीस्तीन को विभाजित करने के ब्रिटेन के प्रस्ताव को खारिज किया।

1959 में फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के नए संविधान की घोषणा की।

1962 में अमेरिका ने क्यूबा से सभी तरह के आयात पर रोक लगाई।

जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट से 298 मज़दूरों की मौत।

1965 में अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम में लगातार हवाई हमले शुरु किए।

1983 में कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।

1987 में जापान द्वारा अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस (ए.एन.सी) को मान्यता।

1992 में स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहली पनडुब्बी (आईएनएस शाल्की) को नौसेना में शामिल किया गया।

1992 को नीदरलैंड्स में मास्त्रिष्ट संधि पर हस्ताक्षर किए. इसके बाद ही यूरो मुद्रा का सपना साकार हुआ।

1997 में संयुक्त राज्य अमेरिका के स्टीफ़न स्क्यूवैल अगले तीन वर्ष हेतु अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष चुने गए।



( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment