Saturday, 7 October 2017

7 अक्तूबर – बेगम अख्तर का जन्म हुआ

1586 में मुग़ल सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया

1737 में बंगाल में 20 हजार छोटे जहाज के समुद्र में 40 फुट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौत

1840 में विलेम द्वितीय नीदरलैंड का राजा बना। 

1914 में भारत की प्रसिद्ध गजल गायिका बेगम अख्तर ( अख्तरी बाई फैजाबादी) का जन्म हुआ। उन्हें दादरा, ठुमरी व ग़ज़ल में महारत हासिल थी। उन्हें कला के क्षेत्र में भारत सरकार पहले पद्म श्री और सन 1975 में मरणोपरांत पद्मभूषण से नवाजा गया। उन्हें  'मल्लिका-ए-गजल' कहा जाता है। उनका निधन 30 अक्तूबर 1974 को हुआ।

1919 में गांधी जी की ‘नवजीवन’ पत्रिका प्रकाशित हुई।

1940 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक व्यापक सैन्य कार्रवाई में रोमानिया जर्मनी के नियंत्रण में चला गया।

1942 मे अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की।

1949 में पूर्वी जर्मनी, डेमोक्रेटिक सरकार के अस्तित्व में आने के साथ एक अलग देश बना।

1950 में मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की।

1952 में चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी बनाया गया।
1959 में सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई।

1977 में सोवियत संघ ने चौथे संविधान को अंगीकार किया।

1978 में प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान का जन्म हुआ।

2000 में जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित।

2001 में आतंकवाद के ख़िलाफ अमेरिका का ऑपरेशन 'एड्योरिंग फ़्रीडम' शुरू। यानी अफगानिस्तान की जंग। तब राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश थे।

2008 में फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुंचे।

  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment