Sunday 8 October 2017

8 अक्तूबर – हिंदी फिल्मों के अभिनेता राजकुमार का जन्म हुआ

1856 में चीन और पश्चिमी शक्तियों के बीच द्वितीय अफीम युद्ध शुरू हुआ।

1860 में लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच टेलीग्राफ लाइन शुरू हुई।

1926 में हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता राजकुमार का जन्म पाकिस्तान के लोरालाई में हुआ। उनके बचपन का नाम कुलभूषण पंडित था। हिंदी फिल्मों में उन्हें उनके संवाद अदायगी के लिए खास तौर पर याद किया जाता है। हीर रांझा उनका अभिनय यादगार था। अभिनेता बनने से पहले वे मुंबई पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे।

1932 में भारतीय वायु सेना की स्थापना हुई।

1936 में हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध लेखक प्रेमचंद (धनपत राय) का निधन वाराणसी में हुआ।

1939 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने पश्चिमी पोलैंड पर कब्जा किया।

1958 में स्वीडन के हृदय शल्य-चिकित्सक डॉक्टर सेनिंग और एल्मक्विस्ट ने पहलेपेसमेकरका प्रत्यारोपण किया।

1967 में गुरिल्ला नेता चे ग्वेरा और उसके साथी बोलीविया में पकड़े गए।
1979 में संपूर्ण क्रांति के प्रणेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का निधन हुआ।

1982 में पोलैंड ने सभी श्रम संघों पर प्रतिबंध लगाया।

1991 में क्रोएशिया और स्लोवेनिया ने यूगोस्लाविया से संवैधानिक संबंध विच्छेद करने के पक्ष में मत दिया।

2001 में इटली के मिलान हवाई अड्डे पर दो विमानों के आपस में टकरा जाने के बाद एक में आग लग गई, जिससे 114 लोगों की मौत हो गई।

2003 में ईरान की शिरीन एबादी को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई।


2005 में उत्तरी पाकिस्तान और कश्मीर के इलाकों में आए 7.9 तीव्रता के भूकंप से हुई भयंकर तबाही में करीब 80 हजार लोग मारे गए।
  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment