
1492
में ब्रिटेन के किंग
हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।
1906 में महान चित्रकार राजा रवि वर्मा का निधन हुआ।
1924 में राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा
प्रस्ताव महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ लेकिन बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।
1942
में फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख का जन्म हुआ।
1951
में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की।
1952
में सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
1961
में बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन।
1964
में भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी
और सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का निधन हुआ।
1971
में तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस
देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी।
1975
में भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता,
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के कामराज का निधन हो गया। यह संयोग है
कि गांधी जी से प्रेरणा लेने वाले कामराज का निधन बापू के जन्मदिन के दिन ही हुआ। कामराज का जन्म 15 जुलाई 1903 को हुआ था।
1982
मे तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल।
1985
में दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।
1988
में कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन।
2001 में 19 देशों के संगठन नाटो ने
अफगानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
2006 में दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन
आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )
No comments:
Post a Comment