Saturday 21 October 2017

21 अक्तूबर - श्रीकृष्ण सिंह का जन्म हुआ

1887 में 21 अक्तूबर को बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह का जन्म हुआ। इन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से एमए और क़ानून की डिग्री ली और मुंगेर में वकालत करने लगे। किंतु गांधी जी द्वारा असहयोग आंदोलन के दौरान वकालत छोड़ दिया और सार्वजानिक कार्यों लग गए। कृष्ण सिंह ओजस्वी अधिवक्ता थे। ये 1937 में केन्द्रीय असेम्बली के और 1937 में ही बिहार असेम्बली के सदस्य चुने गए। वे 1946 से 1961 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उनका 31 जनवरी, 1961 को निधन हो गया।

1824 में जोसेफ एस्पडिन ने पोर्टलैंड सीमेंट का पेटेंट कराया।

1931 में जापान की शाही सेना में बने अतिराष्ट्रवादी गुप्त संगठन ‘सकूरा-काई’ ने तख्तापलट का असफल प्रयास किया।

1934 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने ‘कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी’ का गठन किया।

1943 में सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में मुक्त भारत की अस्थायी सरकार के गठन की घोषणा की।

1945 में फ्रांस की महिलाओं को संसदीय चुनावों में मतदान का अधिकार मिला।

1951 में भारतीय जन संघ की स्थापना हुई।

1954 में भारत और फ्रांस सरकारों के बीच फ्रेंच उपनिवेश पुडुचेरीकरईकलयनम और माहे को भारत संघ को सौंपने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1965 में आईकीया-सेकी पुच्छलतारा सूर्य के बहुत निकट 450,000 किमी की दूरी से गुजरा।

1983 में भार और मापन के 17वें महासम्मेलन में ‘मीटर’ की माप को प्रकाश द्वारानिर्वात मेंएक सेकेंड के 1/299,792,458, हिस्से में तय की गई दूरी के रूप में परिभाषित किया गया।

1990 में दूरदर्शन ने दोपहर को समाचार बुलेटिन का प्रसारण शुरू किया।

1998 में बॉलीबुड फिल्मों में चरित्र निभाने वाले अभिनेता अजीत उर्फ हामिद अली खान का हैदराबाद में निधन हुआ।

1999 में बॉलीबुड फिल्म निर्माता-निर्देशक बीआर चोपड़ा को दादासाहेब फल्के पुरस्कार मिला।

2003 में ली गयी क्यूपर बेल्ट की तस्वीरों से 5 जनवरी 2005 को लघु ग्रह एरिस की खोज की गई।

2012 में बॉलीवुड के रोमांस किंग कहे जाने वाले यश चोपड़ा का निधन डेंगू जैसी बीमारी से ग्रस्त होने के बाद हो गया।

2013 में चीन के हारबिन शहर में घने स्मॉग (धूम-कोहरा) के कारण हाईवे पर चलना मुश्किल हो गयास्कूल बंद किए गए और हवाई उड़ानें निरस्त करनी पड़ीं।




 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )  

No comments:

Post a Comment