Friday 6 October 2017

06 अक्तूबर – नाना साहेब पेशवा का निधन हुआ

1499 में  फ्रांस के राजा लुईस ने मिलान पर कब्जा किया।

1762 में ब्रिटिश सैनिकों ने फिलीपींस के मनीला पर कब्जा किया।

1858 में महान क्रांतिकारी नाना साहेब पेशवा का निधन महज 34 साल की आयु में हुआ। वे पेशवा बाजीराव द्वितीय के गोद लिए हुए पुत्र थे। वे घुड़सवारी, मल्लयुद्ध और तलवार चलाने में प्रवीण थे। 1857 में ब्रिटिशराज के खिलाफ विद्रोह में उनकी बड़ी भूमिका थी। उन्होंने कानपुर को आजाद करा लिया था। 1857 की क्रांति असफल होने पर नाना साहेब ने परिवार के साथ नेपाल का रुख किया। वहीं देवखारी गांव में बुखार से पीड़ित होकर उनकी युवावस्था में ही मौत हो गई।   

1862 में भारतीय दंड संहिता कानून पारित हुआ और एक जनवरी से लागू हुआ।

1919 मेंतांबुलीस्की बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बने।

1927 में  डॉयलॉग और बैकग्राउंड संगीत से सजी पहली फीचर फिल्म 'द जैज सिंगर' रिलीज हुई.

1951 में रुस ने जापान पर अमेरिका के परमाणु हमले के बाद एटमी हथियारों की होड़ का एलान कर दिया।

1957 में सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।

1963 में पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी और ग्रैंड ओल्ड मैन बाबा खड़क सिंह का निधन हुआ।

1972 में मेक्सिको में ट्रेन पटरी से उतरने से 208 लोगों की मौत।

1974 में महान स्वतंत्रता सेनानी, बैरिस्टर, नेता वेंगालिल कृष्ण मेनन का निधन।

1980 में गुयाना ने संविधान को अंगीकार किया।

1981मे मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादत की इस्लामिक कट्टरपंथियों ने हत्या की।

1983में पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया गया।

1987में फिजी गणराज्य घोषित हुआ।

2007 में प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं महाराष्ट्र के आठवें मुख्यमंत्री बाबा साहेब भोसले का निधन।

1683 में आज के दिन हर अमेरिका में साल जर्मन अमेरिकी दिवस मनाया जाता हैआज का ही वह दिन था जब 13 जर्मन परिवार फिलाडेल्‍फ‍िया आए थे

  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment