Wednesday 11 October 2017

11 अक्तूबर – अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ

1942 में हिंदी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्‍चन का जन्‍म इलाहाबाद में महान कवि हरिवंश राय बच्चन के घर हुआ। अमिताभ ने शुरुआती दिनों में कोलकाता में सेल्स में नौकरी की। एक अभिनेता के तौर पर उनकी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी थी। बांबे टू गोवा के बाद मिली जंजीर ने उनकी किस्मत बदल दी। वे हिंदी फिल्मों के सुपर स्टार बने। फिल्मों के बाद टेलीविजन पर भी प्रस्तोता के रुप में उन्होंने लंबी और सफल पारी खेली। 1984 में वे इलाहाबाद से संसद का चुनाव भी जीते। हालांकि राजनीति उन्हें रास नहीं आई।


1902 में दिग्‍गज समाजवादी नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जन्‍म बिहार के सीवान शहर के पास सिताबदियारा गांव में हुआ था। उन्होंने 1975 की इमरजेंसी के बाद संपूर्ण क्रांति आंदोलन का नेतृत्व किया, जिसके बाद देश में पहले गैर कांग्रेसी सरकार का गठन हुआ।

1916 में समाजसेवी और आरएसएस से जुड़े नेता चंडिका अमृतराव देशमुख ( नानाजी देशमुख) का जन्‍म हुआ था।


1737 में कलकत्ता (अब कोलकाता) में खतरनाक चक्रवात तूफान आया, जिसमें जानमाल का काफी नुकसान हुआ।

1869 में अमेरिकी खोजकर्ता थॉमस एडीसन ने अपनी पहली आविष्कार पर एक पेटेंट के लिए आवेदन किया। इस इलेक्ट्रिक मशीन का इस्तेमाल वोटों की गिनती के लिए किया गया था।

1881 में अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने कैमरों के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया।

1932 में न्यूयॉर्क में राजनीतिक अभियान के लिए पहला प्रसारण किया गया।
1939 में अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने अल्बर्ट आइंस्टीन को पत्र लिखकर अमेरिका के परमाणु कार्यक्रम को तेजी से विकसित करने का आग्रह किया।

1968 में अमेरिका का पहला मानवयुक्त ओपोलो मिशन अपोलो 7के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण किया गया।

1984 में अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी। वह अंतरिक्ष शटल चैलेंजर पर सवार थीं।
1994 में अमेरिका में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में समलैंगिक विरोधी अधिकारों को असंवैधानिक घोषित कर दिया।
2000 में दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट बोर्ड द्वारा हैन्सी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध।
2001 में त्रिनिदाद में जन्में भारतीय मूल के लेखक वीएस नॉयपाल को वर्ष 2001 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

2002 में नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2005 में तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे।

2008 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौगांव स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी को रवाना किया।

2008 में  को बेल्जियम के एक नेत्रहीन ड्राइवर ने धरती पर सबसे तेज गति से गाड़ी चलाने का नया विश्व रिकार्ड बनाया था।

   ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment