Thursday 12 October 2017

12 अक्तूबर – अमेरिका राष्ट्रपति निवास का नाम व्हाइट हाउस हुआ

1901 में अमरीकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने राष्ट्रपति भवन का नाम एक्जीक्यूटिव मेनसन से बदल कर व्हाइट हाउस कर दिया था। व्हाइट हाउस को आयरिश मूल के अमेरिकी आर्किटेक्ट जेम्स होबन ने डिजाइन किया था। इसकी पहली आधारशिला 1792 के अक्टूबर महीने में रखी गई थी। हालांकि 200 से अधिक साल के इतिहास में व्हाइट हाउस के नक्शे में कुछ बदलाव जरूर हुए हैंलेकिन मोटे तौर पर व्हाइट हाउस का नक्शा आज भी वही है जैसा कभी एक जमाने में हुआ करता था। 

1532 में स्पेनवासी आक्रमणकारियों ने पेरू पर कब्जा कर लिया।  फ्रान्सवा पीज़ारो के नेतृत्व में आक्रमण किया गया।

1792 में अमेरिका की खोज करने वाले क्रिस्टोफर कोलम्बस को मेरीलैंड के बाल्टीमोर में पहला स्मारक समर्पित किया गया।

1933 में अमेरिकी न्याय विभाग ने अमेरिकी सेना से अलकार्ट्ज द्वीप का अधिग्रहण किया।


1871 में ब्रिटिश सरकार ने क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट लागू किया गया जिसके तहत 160 स्थानीय समुदायों को अपराधी जाति घोषित कर दिया गया। 

1928 में पहली बार अमेरिका के बोस्टन में चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एक बच्ची के लिए 'आयरन लंगनाम की मशीन का इस्तेमाल किया गया।
1964 में विश्व में पहली बार सोवियत संघ ने आज ही के दिन बिना स्पेस सूट पहनाए अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा था।

1967 में महान समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया का निधन नई  दिल्ली में हुआ।

1999 में पाकिस्तान के फौजी जनरल परवेश मुशर्रफ ने तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अपदस्थ कर देश की सत्ता अपने हाथ में ले ली थी।

2000 में अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरीफ्लोरिडा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित।

2001 में संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।


2002 में यूरोपीय पर्यवेक्षकों ने पाकिस्तान में सम्पन्न चुनावों में धांधली का आरोप लगाया।

2004 में पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।

2007 में अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर व संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसीको संयुक्त रूप से वर्ष 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 में रायबरेली के लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री के लिए तीन माह पहले दी गई लगभग पांच सौ एकड़ ज़मीन उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस ली।




   ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment