Wednesday 18 October 2017

18 अक्तूबर – एडिसन ने बिजली का आविष्कार किया

1878 में आज के दिन दुनिया में बड़े बदलव की शुरुआत हुई जब महान वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली का आविष्कार कर डाला। संयोग से एडिसन का निधन भी 18 अक्तूबर को ही 1931 में हुआ। उनका जन्म 11 फरवरी 1847 को मिलान ( अमेरिका) में हुआ था। थॉमस एडिसन बहुत ही मेहनती थे। बचपन में उन्हें यह कहकर स्कूल से निकाल दिया गया कि वह मंद बुद्धि बालक है। पर एक समय में वैज्ञानिक एडिसन को आविष्कारों के प्रति इनका जूनून को देखकर इन्हें लोग पागल और सनकी कहने लगे थे।

1386 में जर्मनी के सबसे पुराने विश्वविद्यालय हीडेलबर्ग यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।

1558 में पोलैंड में डाक सेवा की स्थापना हुई।

1564 में इंग्लैंड के नौसैनिक कमांडर जॉन हॉकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की।


1572 में स्पेन की सेना ने मास्ट्रिच पर हमला कर दिया।


1648 में उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में बोस्टन शूमेकर्सपहला श्रम संगठन बना।

1860 में तेंत्सिन की संधि के साथ दूसरे अफीम युद्ध की समाप्ति हुई।


1892 में अमेरिका में शिकागो से न्यूयार्क के बीच पहली लंबी दूरी की वाणिज्यिक फोन लाइन को शुरू।

1922 में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की स्थापना हुई, जिसका नाम बाद में बदलकर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन किया गया।

1954 में टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो का निर्माण किया।

1955 में बर्कले स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में एक नए एंटी प्रोटॉन की खोज हुई।

1962 में डॉ. जेम्स वॉटसनडॉ. फ्रांसिस क्रिक और डॉमौरिस विल्किन्स को डीएनए संरचना की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1963 में हैरॉल्ड मैकमिलन के इस्तीफा देने के बाद लॉर्ड होम ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुने गए।

1963 में फ्रांस ने वेरॉनिके एजीआई 47 साउंडिंग रॉकेट से फेलिसेट नाम की बिल्ली को अंतरिक्ष में भेजा।


1989 में पूर्वी जर्मनी के कम्युनिस्ट नेता एरिक होनेकर को उनके पद से हटाया गया।

1991 में अजरबैजान के सर्वोच्च न्यायालय ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता होने की घोषणा को अंगीकार किया।

2004 में चंदन की लकड़ी का कुख्यात तस्कर वीरप्पन पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

   ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )  

No comments:

Post a Comment